वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल चाहर बंधुओं को सीएम योगी ने दी बधाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jul 2019 7:07 PM
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वेस्टइंडीज दौरे के लिये भारतीय क्रिकेट टीम में चुने गये दीपक चाहर और राहुल चाहर को सोमवार को बधाई दी. ये दोनों खिलाड़ी मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं. मुख्यमंत्री ने यहां जारी बधाई संदेश में कहा कि इन दोनों भाइयों ने उत्तर प्रदेश […]
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वेस्टइंडीज दौरे के लिये भारतीय क्रिकेट टीम में चुने गये दीपक चाहर और राहुल चाहर को सोमवार को बधाई दी.
ये दोनों खिलाड़ी मूल रूप से आगरा के रहने वाले हैं. मुख्यमंत्री ने यहां जारी बधाई संदेश में कहा कि इन दोनों भाइयों ने उत्तर प्रदेश का सम्मान और गौरव बढ़ाया है. उन्होंने विश्वास जताया है कि इन खिलाड़ियों की सफलता प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी साबित होगी.
तेज गेंदबाज दीपक चाहर और लेग स्पिनर राहुल चाहर को वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में चुना गया है. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद के रहने वाले ये दोनों खिलाड़ी घरेलू प्रतियोगिताओं में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










