धोनी के रन आउट पर गुप्टिल ने कहा, किस्मत ने हमारा साथ दिया
Updated at : 12 Jul 2019 6:31 PM (IST)
विज्ञापन

लंदन : मार्टिन गुप्टिल ने अपने बेहतरीन थ्रो पर महेंद्र सिंह धोनी को रन आउट करके विश्व कप सेमीफाइनल का पासा पलट दिया था लेकिन न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज का मानना था कि तब किस्मत ने उनका साथ दिया जो गेंद सीधे विकेट पर लग गयी थी. धोनी 49वें ओवर में रन आउट हुए जिससे […]
विज्ञापन
लंदन : मार्टिन गुप्टिल ने अपने बेहतरीन थ्रो पर महेंद्र सिंह धोनी को रन आउट करके विश्व कप सेमीफाइनल का पासा पलट दिया था लेकिन न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज का मानना था कि तब किस्मत ने उनका साथ दिया जो गेंद सीधे विकेट पर लग गयी थी. धोनी 49वें ओवर में रन आउट हुए जिससे भारत की बुधवार को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गये मैच में संभावनाएं भी समाप्त हो गयी .
भारत ने यह मैच 18 रन से गंवाया था. गुप्टिल ने आईसीसी के सोशल मीडिया पर जारी किये गये वीडियो में कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि गेंद वास्तव में मेरी तरफ आ रही थी. मैं जल्द से जल्द से गेंद के पास पहुंचना चाहता था. एक बार गेंद पर नियंत्रण बनाने के बाद मैंने सोचा कि यह वास्तव में बहुत सीधा है. किस्मत साथ में थी जो सीधा थ्रो विकेटों पर जाकर लगा. हम भाग्यशाली थे जो वह आउट हो गया. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




