ePaper

धौनी की बल्लेबाजी पर सवाल उठना आश्चर्यजनक : संजय बांगड़

Updated at : 01 Jul 2019 7:55 PM (IST)
विज्ञापन
धौनी की बल्लेबाजी पर सवाल उठना आश्चर्यजनक : संजय बांगड़

बर्मिंघम : भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने महेन्द्र सिंह धौनी का समर्थन करते हुए सोमवार को यहां कहा कि स्ट्राइक रेट को लेकर इस अनुभवी बल्लेबाज की लगातार हो रही आलोचना से वह आश्चर्यचकित हैं. धौनी ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ 31 गेंद में 42 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन […]

विज्ञापन

बर्मिंघम : भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने महेन्द्र सिंह धौनी का समर्थन करते हुए सोमवार को यहां कहा कि स्ट्राइक रेट को लेकर इस अनुभवी बल्लेबाज की लगातार हो रही आलोचना से वह आश्चर्यचकित हैं.

धौनी ने रविवार को इंग्लैंड के खिलाफ 31 गेंद में 42 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन भारत यह मैच 31 रन से हार गया. इस हार के बाद एक बार फिर अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने की धौनी की क्षमता पर सवाल उठने लगे.

बांग्लादेश के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर बांगड़ ने कहा, एक पारी (अफगानिस्तान के खिलाफ 52 गेंद में 28 रन) को छोड़कर उन्होंने हमेशा अपनी भूमिका निभाई है. उन्होंने सात में से पांच मैचों में टीम के लिए अपनी भूमिका को बखूबी निभाया है. उन्होंने कहा, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा के साथ 70 रन की साझेदारी की.

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्होंने जो जरूरी था वह किया. मैनचेस्टर में मुश्किल पिच पर उन्होंने 58 रन की अहम पारी खेली. यहां (इंग्लैंड के खिलाफ) भी उन्होंने अपनी भूमिका को अच्छे से निभाया. बांगड़ को नहीं लगता की आखिरी के ओवरों में धौनी और केदार जाधव के जज्बे में कोई कमी थी.

उन्होंने कहा, मुझे ऐसा नहीं लगता क्योंकि उन्होंने आखिरी के ओवरों में शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने मैदान (सीमारेखा) की लंबाई का पूरा फायदा उठाया और ऐसे गेंदबाजी की जिस पर बड़ा शाट लगना मुश्किल था. भुवनेश्वर कुमार पूरी तरह फिट हैं। बांगड़ ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरने की योजना को खारिज नहीं किया.

उन्होंने संकेत दिया कि रविन्द्र जडेजा को भी मौका मिल सकता है. उन्होंने कहा, टीम प्रबंधन यहां के मैदान और हालात को देखते हुए कई संयोजनों को अपना सकता है. हम ऐसा संयोजन भी बना सकते हैं जिसमें हार्दिक पांड्या के साथ तीन तेज गेंदबाज हों.

बांगड़ से जब पूछा गया कि क्या जाधव को अंतिम 11 से बाहर किया जाएगा तो उन्होंने कहा, हम जडेजा को टीम में शामिल करने के बारे में सोच रहे है. टीम संयोजन के लिए सभी खिलाड़ियों के नाम पर विचार हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola