World Cup 2019: सेमीफाइनल में जगह बनाने के बावजूद अन्य मैच को हल्के में नहीं लेगा ऑस्ट्रेलिया

Updated at : 26 Jun 2019 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
World Cup 2019: सेमीफाइनल में जगह बनाने के बावजूद अन्य मैच को हल्के में नहीं लेगा ऑस्ट्रेलिया

लंदन : ऑस्ट्रेलिया विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बना लेकिन टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ मिशेल स्टार्क ने कहा कि गत चैंपियन टीम नाकआउट चरण से पहले चीजों को हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकती. ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को लार्ड्स में मेजबान इंग्लैंड को 64 रन […]

विज्ञापन

लंदन : ऑस्ट्रेलिया विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पहली टीम बना लेकिन टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ मिशेल स्टार्क ने कहा कि गत चैंपियन टीम नाकआउट चरण से पहले चीजों को हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकती.

ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को लार्ड्स में मेजबान इंग्लैंड को 64 रन से हराकर अंतिम आठ में जगह सुनिश्चित की. सेमीफाइनल से पहले आस्ट्रेलिया को हालांकि न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो और लीग मैच खेलने हैं.

स्टार्क ने कहा कि‘‘सेमीफाइनल से पहले काफी क्रिकेट खेला जाना बाकी है. हमें दो बेहद महत्वपूर्ण मैच खेलने हैं लेकिन फाइनल की मेजबानी करने वाले लार्ड्स में खेलकर हमें आत्मविश्वास मिला है.’ उन्होंने कहा कि ‘‘हमें न्यूजीलैंड के खिलाफ भी यहां खेलना है जो कड़ा मुकाबला होगा. वे शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं. किसी ने भी उनके बारे में अधिक चर्चा नहीं की है और वे लगातार जीत रहे हैं.’

स्टार्क ने मैच में 8.4 ओवर में 43 रन देकर चार विकेट चटकाए और उन्होंने बायें हाथ के अपने साथी तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ की जमकर तारीफ की जिन्होंने अपने दूसरे ही विश्व कप मैच में 44 रन देकर पांच विकेट हासिल किये.

उन्होंने कहा कि ‘‘बेहरेनडोर्फ ने शानदार गेंदबाजी की, खूबसूरत और वह पांच विकेट लेने का हकदार था और यहां लार्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन देखकर काफी खुशी हुई. मैंने अतीत में मिशेल जानसन के साथ गेंदबाजी की है और आज के प्रदर्शन ने साबित किया कि ऐसा कोई कारण नहीं है कि अगर पिच और स्थिति अनुकूल है तो आप दो बायें हाथ के तेज गेंदबाजों के साथ नहीं उतर सकते.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola