ePaper

AUS को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगा ENG, 5 मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर

Updated at : 25 Jun 2019 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
AUS को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगा ENG, 5 मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर

लंदन : पिछले मैच में श्रीलंका से हारने के बाद इंग्लैंड की टीम अपनी गलतियों से सबक लेकर चिर प्रतिद्वंद्वी आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को विश्व कप के ग्रुप मैच में उतरेगी तो दर्शकों को रोमांचक मुकाबले की सौगात मिलने की गारंटी रहेगी. क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स पर होने वाला यह मैच वेसे भी खास […]

विज्ञापन
लंदन : पिछले मैच में श्रीलंका से हारने के बाद इंग्लैंड की टीम अपनी गलतियों से सबक लेकर चिर प्रतिद्वंद्वी आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ मंगलवार को विश्व कप के ग्रुप मैच में उतरेगी तो दर्शकों को रोमांचक मुकाबले की सौगात मिलने की गारंटी रहेगी.
क्रिकेट के मक्का लॉर्ड्स पर होने वाला यह मैच वेसे भी खास था लेकिन पिछले मैच में इंग्लैंड की 20 रन से हार के बाद इसका रोमांच दुगुना हो गया है. हेडिंग्ले में जीत के लिए 233 रन के लक्ष्य के जवाब में इंग्लैंड की टीम 212 रन पर आउट हो गयी थी. ग्रुप चरण में उसे पाकिस्तान ने भी हराया था, लेकिन मेजबान टीम शीर्ष चार में बनी हुई है और सेमीफाइनल में प्रवेश की प्रबल दावेदार है. पहली बार विश्व कप जीतने की कोशिश में जुटी इंग्लैंड टीम हालांकि अब कोई कोताही नहीं बरत सकती.
उसे आगामी मैचों में आॅस्ट्रेलिया, भारत और न्यूजीलैंड से खेलना है जिन्हें वह 1992 के बाद विश्व कप में नहीं हरा सका है. पिछले विश्व कप से पहले दौर में बाहर होने के बाद से इंग्लैंड विश्व रैंकिंग में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर नंबर वन तक पहुंचा. उसने इन चार साल में दो बार वनडे क्रिकेट का सर्वोच्च स्कोर बनाया. महज साल भर पहले आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट पर 481 रन बनाये थे.
श्रीलंका के खिलाफ हालांकि बल्लेबाजों की मददगार पिच पर इंग्लैंड के बल्लेबाज फिसड्डी साबित हुए. क्रिकेट आंकड़ों के विशेषज्ञ क्रिकविज की रिसर्च के अनुसार इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्राॅफी 2017 सेमीफाइनल में पाकिस्तान से हारने के बाद जिन सबसे कठिन वनडे पिचों पर खेला है, उन पर पांच मैच गंवाये हैं. दूसरी ओर बल्लेबाजों की मददगार पिचों पर 11 में से नौ मैच जीते हैं. पिछले दो मैचों में फिटनेस समस्या के कारण बाहर हुए जैसन राय की कमी इंग्लैंड को बुरी तरह खल रही है.
दूसर ओर आॅस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच और डेविड वॉर्नर शानदार फॉर्म में हैं. अंकतालिका में आॅस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है. स्टार्क ने विश्व कप में आर्चर (इंग्लैंड) और आमिर (पाकिस्तान) के बराबर 15 विकेट ले लिये हैं. आॅस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलेन बॉर्डर के अनुसार इस मैचका फैसला गेंदबाज करेंगे.
इंग्लैंड
इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टॉ, जोस बटलर (विकेटकीपर). टॉम करेन, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन राय, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मार्क वुड.
आरोेन फिंच (कप्तान), डेविड वाॅर्नर, उस्मान ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, शॉन मार्श, एलेक्स कैरे (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, मैक्सवेल, स्टार्क, केन रिचर्डसन, पैट कमिंस, बेहरनडोर्फ, नाथन कूल्टर नाइल, एडम जांपा, नाथन लियोन.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola