पाकिस्‍तान को भारत के मध्यक्रम की कमजोरी का फायदा उठाना चाहिए : अकरम

Updated at : 15 Jun 2019 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्‍तान को भारत के मध्यक्रम की कमजोरी का फायदा उठाना चाहिए : अकरम

मैनचेस्टर : पूर्व कप्तान वसीम अकरम का कहना है कि विश्व कप के मैच में जब दोनों टीमें आमने सामने होंगी तो पाकिस्तान के गेंदबाजों को भारत के कमजोर मध्यक्रम का फायदा उठाना चाहिए. कई भारत-पाक क्रिकेट मैचों के नायक रहे अकरम को उम्मीद है कि मोहम्मद आमिर की अगुवाई वाला आक्रमण मध्यक्रम में कमजोरी […]

विज्ञापन

मैनचेस्टर : पूर्व कप्तान वसीम अकरम का कहना है कि विश्व कप के मैच में जब दोनों टीमें आमने सामने होंगी तो पाकिस्तान के गेंदबाजों को भारत के कमजोर मध्यक्रम का फायदा उठाना चाहिए.

कई भारत-पाक क्रिकेट मैचों के नायक रहे अकरम को उम्मीद है कि मोहम्मद आमिर की अगुवाई वाला आक्रमण मध्यक्रम में कमजोरी ढूंढने में सफल रहेगा. अकरम ने कहा, भारत का शीर्ष क्रम मजबूत है. इसमें सिर्फ विराट (कोहली) ही नहीं बल्कि रोहित (शर्मा) भी है, लेकिन मुझे लगता है कि मध्यक्रम इतना मजबूत नहीं है.

पाकिस्तान के गेंदबाजों को इसका फायदा उठाने की कोशिश करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मोहम्मद आमिर की टीम में मौजूदगी काफी सकारात्मक चीज है जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 30 रन देकर पांच विकेट चटकाये थे. उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता कि उन्होंने आमिर को टीम से बाहर ही क्यों किया. उनकी मौजूदगी ही काफी अहम है, भले ही वह अपने शीर्ष पर नहीं हो. वह अब सीनियर गेंदबाज है और मेरा मानना है कि युवाओं का मार्गदर्शन करना उसका काम है.

उन्हें बाबर आजम में भी काफी भरोसा है, लेकिन वह विराट कोहली के साथ उसकी तुलना नहीं करना चाहते. अकरम ने कहा, बाबर आजम काफी प्रतिभाशाली बल्लेबाज है और उसकी निरंतरता देखना अच्छा है. उसकी तुलना विराट से नहीं की जानी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola