युवराज सिंह सोमवार को कर सकते हैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jun 2019 11:04 PM
मुंबई : भारत के 2011 विश्व कप में नायक रहे युवराज सिंह ने सोमवार को बात करने के लिये साउथ मुंबई होटल में मीडिया को बुलाया है जिससे अटकलें लगायी जा रही हैं कि वह संन्यास की घोषणा कर सकते हैं. भारत के सर्वश्रेष्ठ सीमित ओवरों के क्रिकेटरों में से एक युवराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से […]
मुंबई : भारत के 2011 विश्व कप में नायक रहे युवराज सिंह ने सोमवार को बात करने के लिये साउथ मुंबई होटल में मीडिया को बुलाया है जिससे अटकलें लगायी जा रही हैं कि वह संन्यास की घोषणा कर सकते हैं.
भारत के सर्वश्रेष्ठ सीमित ओवरों के क्रिकेटरों में से एक युवराज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं और वह आईसीसी से मान्यता प्राप्त विदेशी ट्वेंटी20 लीग में फ्रीलांस कैरियर बनाना चाहते हैं.
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने बताया था कि युवराज अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास के बारे में सोच रहे हैं. इसकी जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, वह बीसीसीआई से बात करना चाहेगा और जीटी20 (कनाडा) और आयरलैंड व हालैंड में यूरो टी20 स्लैम में खेलने के बारे में चीजें स्पष्ट बरना चाहेगा क्योंकि उन्हें इसमें खेलने की पेशकश मिल रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










