हसी ने कहा, धौनी की कमजोरियों को ऑस्ट्रेलिया से साझा नहीं करुंगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jun 2019 3:50 PM
लंदन : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी को लगता है कि महेन्द्र सिंह धौनी की ‘बहुत ज्यादा कमजोरियां’ नहीं है और अगर हैं भी तो चेन्नई सुपरकिंग्स का यह बल्लेबाजी कोच ऑस्ट्रेलियाई टीम से उसे साझा नहीं करेगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें रविवार को विश्व कप मुकाबले में एक दूसरे के आमने-सामने होगी. […]
लंदन : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी को लगता है कि महेन्द्र सिंह धौनी की ‘बहुत ज्यादा कमजोरियां’ नहीं है और अगर हैं भी तो चेन्नई सुपरकिंग्स का यह बल्लेबाजी कोच ऑस्ट्रेलियाई टीम से उसे साझा नहीं करेगा. भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें रविवार को विश्व कप मुकाबले में एक दूसरे के आमने-सामने होगी. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अफगानिस्तान को बुरी तरह हराने के बाद वेस्टइंडीज को भी मात देकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. माना जा रहा कि लगातार दो जीत के बाद ओवल में भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम कड़ी चुनौती पेश करेगी.
हसी चेन्नई सुपरकिंन्स की टीम में धौनी के साथ खेले हैं और फिर टीम के साथ कोच के रूप में जुड़े रहे . ऐसे में उन्हें फ्रेंचाइजी और धौनी को काफी करीब से देखा है. जब हसी से पूछा गया कि क्या वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ धौनी को लेकर कुछ साझा करेंगे. इस पूर्व बल्लेबाज ने साझात्कार में कहा, ‘‘ कोई संभावना नहीं है, वैसे भी धौनी की ज्यादा कमजोरी नहीं है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










