ePaper

वर्ल्‍ड कप : पाकिस्‍तान के खिलाफ मिली हार के बाद रूट ने कही ये बात

Updated at : 04 Jun 2019 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
वर्ल्‍ड कप : पाकिस्‍तान  के खिलाफ मिली हार के बाद रूट ने कही ये बात

नाटिंघम : जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ 14 रन से मिली हार के बावजूद इंग्लैंड टीम को संयम रखने और नहीं घबराने की सलाह दी है. रूट और जोस बटलर के शतकों के बावजूद इंग्लैंड को पराजय का सामना करना पड़ा. दूसरी ओर पाकिस्तान ने वनडे क्रिकेट में लगातार 11 हार का सिलसिला तोड़ा. […]

विज्ञापन

नाटिंघम : जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ 14 रन से मिली हार के बावजूद इंग्लैंड टीम को संयम रखने और नहीं घबराने की सलाह दी है. रूट और जोस बटलर के शतकों के बावजूद इंग्लैंड को पराजय का सामना करना पड़ा.

दूसरी ओर पाकिस्तान ने वनडे क्रिकेट में लगातार 11 हार का सिलसिला तोड़ा. रूट ने कहा कि उनकी टीम शनिवार को कार्डिफ में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार वापसी करेगी. उन्होंने कहा , सबसे अहम बात यह है कि एक ईकाई के रूप में हमें घबराना नहीं है.

उन्होंने कहा , हमें पता है कि हम क्या कर सकते हैं, लेकिन दूसरी टीमें भी अच्छा खेलने आयी हैं. हम अपनी गलतियों से सबक लेकर कार्डिफ में वापसी करेंगे. उन्होंने कहा , इस प्रारूप की खूबसूरती यही है कि शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करेंगी.

हमें इसके लिये बाकी मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. टेस्ट कप्तान ने कहा, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि एक ही गलती बार बार नहीं होने पाये. उम्मीद है कि बांग्लादेश के खिलाफ ऐसा नहीं होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola