बारिश के कारण पाक-बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका-विंडीज अभ्यास मैच रद्द
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2019 9:54 PM
कार्डिफ/ब्रिस्टल : पाकिस्तान और बांग्लादेश तथा दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच आईसीसी विश्व कप अभ्यास मैच बारिश के कारण रद्द कर दिये गये. कार्डिफ में पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया, जबकि दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच में कुछ ओवर खेले गये. दक्षिण अफ्रीका ने ब्रिस्टल में बल्लेबाजी का […]
कार्डिफ/ब्रिस्टल : पाकिस्तान और बांग्लादेश तथा दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच आईसीसी विश्व कप अभ्यास मैच बारिश के कारण रद्द कर दिये गये.
कार्डिफ में पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच एक भी गेंद फेंके बिना रद्द हो गया, जबकि दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच में कुछ ओवर खेले गये. दक्षिण अफ्रीका ने ब्रिस्टल में बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद बिना विकेट गंवाये 95 रन बना लिये थे, इसके बाद मैच रद्द कर दिया गया.
हाशिम अमला 46 गेंद में 51 रन और क्विंटन डि कॉक 30 गेंद में 37 रन बनाकर खेल रहे थे. मैच में दो बाद बारिश की बाधायें पड़ीं. पहले नौ ओवर के बाद और फिर 12.4 ओवर के बाद जिसके बाद मैदानी अंपायरों को मैच रद्द करना पड़ा.
शुक्रवार को ब्रिस्टल में पहले अभ्यास मैच में पाकिस्तान को अफगानिस्तान ने तीन विकेट से पस्त किया था, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने इसी दिन कार्डिफ में शुरुआती अभ्यास मैच में श्रीलंका को 87 रन से मात दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










