ePaper

WC2019 : रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी पर रहेगी नजर

Updated at : 19 May 2019 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
WC2019 : रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी पर रहेगी नजर

नयी दिल्ली : विश्वकप में इस बार जिस भारतीय जोड़ी पर नजर है वह है रोहित शर्मा और शिखर धवन की. जानकारों का मानना है कि यह दोनों खिलाड़ी विश्वकप में दुनिया की सबसे सफल सलामी जोड़ी के रूप में कदम रखेंगे. रोहित और धवन ने मिलकर अब तक 101 वनडे मैचों में साझेदार के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विश्वकप में इस बार जिस भारतीय जोड़ी पर नजर है वह है रोहित शर्मा और शिखर धवन की. जानकारों का मानना है कि यह दोनों खिलाड़ी विश्वकप में दुनिया की सबसे सफल सलामी जोड़ी के रूप में कदम रखेंगे. रोहित और धवन ने मिलकर अब तक 101 वनडे मैचों में साझेदार के तौर पर 4541 रन जोड़े हैं जो कि पिछले दस वर्षों में किसी भी सलामी जोड़ी का सर्वश्रेष्ठ रिकार्ड है.

इन दोनों ने अब तक 15 शतकीय और 13 अर्धशतकीय साझेदारियां निभायी हैं. आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेले गये पिछले विश्व कप के बाद के आंकड़ों पर भी गौर करें तब भी रोहित और धवन विश्व भर की सलामी जोड़ियों के सामने अव्वल ही साबित होते हैं. भारतीय जोड़ी ने इन चार वर्षों में 60 मैचों में 2609 रन मिलकर बनाये जिसमें आठ शतकीय और सात अर्धशतकीय साझेदारियां शामिल हैं. इन चार वर्षों में सलामी बल्लेबाजों में सर्वाधिक रन रोहित के बल्ले से निकले. उन्होंने 71 मैचों में 61.12 की औसत से 3790 रन बनाये जिसमें 15 शतक और 16 अर्धशतक दर्ज हैं.

धवन इस सूची में 67 मैचों में 2848 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं. विश्व कप में भाग ले रहे सभी सलामी बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर गौर करें तो वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (9850 रन), दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला (7880) और बांग्लादेश के तमीम इकबाल (6636) ने ओपनर के तौर पर रोहित (6043) से अधिक रन बनाये हैं लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि भारतीय बल्लेबाज लंबे समय तक मध्यक्रम में अपनी भूमिका निभाता रहा. रोहित ने अब तक जो 206 वनडे खेले हैं उनमें से 103 मैचों में वह मध्यक्रम में उतरे.

रोहित ने जनवरी 2013 से नियमित तौर पर सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभायी और इसके बाद ओपनर के रूप में सर्वाधिक रन (6014) उन्हीं के नाम पर दर्ज हैं. उनके बाद दूसरे स्थान पर धवन (5286), अमला (4676), क्विंटन डिकाक (4493), मार्टिन गुप्टिल (4264) और आरोन फिेंच (4012) का नंबर आता है. ब्रिटेन में 30 मई से शुरू होने वाले क्रिकेट महाकुंभ में भाग ले रही अन्य देशों की सलामी जोड़ियों के पिछले विश्व कप के बाद के प्रदर्शन पर गौर करें तो रोहित और धवन के बाद दक्षिण अफ्रीका के अमला और डिकाक (2442 रन), इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टॉ और जैसन राय (1675), आस्ट्रेलिया के फिंच और डेविड वार्नर (1350), पाकिस्तान के फखर जमां और इमाम उल हक (1269) तथा बांग्लादेश के तमीम इकबाल और सौम्य सरकार (1155) ही इन चार वर्षों में मिलकर 1000 से अधिक रन बना पाये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola