ePaper

धौनी का छक्का और दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना भारत

Updated at : 11 May 2019 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
धौनी का छक्का और दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बना भारत

1983 के बाद भारत ने दो अप्रैल 2011 को दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. भारत ने खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को छह विकेट से हराकर 28 साल बाद वर्ल्ड कप पर कब्जा किया था. आठ साल पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्वकप की […]

विज्ञापन

1983 के बाद भारत ने दो अप्रैल 2011 को दूसरी बार वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. भारत ने खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को छह विकेट से हराकर 28 साल बाद वर्ल्ड कप पर कब्जा किया था. आठ साल पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्वकप की ट्रॉफी उठायी थी. इस जीत के साथ सचिन तेंडुलकर का विश्व कप जीतने का सपना भी पूरा हुआ था.

फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ महेंद्र सिंह धौनी ने छक्का मारा और 28 साल बाद भारत को विश्व कप दिलाया. इस मैच में श्रीलंका ने भारतीय टीम के सामने 275 रन का लक्ष्य रखा था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बिना रन बनाये सहवाग का विकेट खो दिया. 31 रन के स्कोर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर भी पवेलियन लौट गये.
इसके बाद गौतम गंभीर ने पारी संभाली. गंभीर ने 122 गेंदों में 97 रन बनाये. गंभीर का साथ दिया था कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने. धौनी ने 79 गेंदों में नाबाद 91 रन बनाये. धौनी ने इस मैच को अपने स्टाइल में खत्म किया. उन्होंने कुलसेकरा के ओवर की दूसरी गेंद पर छक्का जड़कर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola