IND vs ENG: वाशिंगटन सुंदर इंग्लैंड सीरीज से बाहर, तीसरे वनडे के लिए हर्ष दुबे की एंट्री
वाशिंगटन सुंदर की जगह हर्ष दुबे टीम में शामिल (फोटो- सोशल मीडिया)
टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह युवा हर्ष दुबे को टीम में शामिल किया गया है.
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से पहले टीम इंडिया की मुश्किले बढ़ गई है. ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह युवा ऑलराउंडर हर्ष दुबे को भारतीय टीम में शामिल किया गया है.
हैमस्ट्रिंग चोट के कारण बाहर हुए सुंदर
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से जारी बयान के अनुसार, वाशिंगटन सुंदर को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. चोट के कारण वह सीरीज के बाकी मैच से बाहर हो गए हैं. अब वह स्कैन कराएंगे और आगे के उपचार के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह लेंगे.
हर्ष दुबे को मिला मौका
पुरुष चयन समिति ने वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर हर्ष दुबे को तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले हर्ष दुबे को अफगानिस्तान सीरीज के बाद फिर से भारतीय वनडे टीम का हिस्सा बनाया गया है. ऐसे में लॉर्ड्स में उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका भी मिल सकता है.
लॉर्ड्स में होगा सीरीज का फैसला
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है. पहला मुकाबला भारत ने जीता था, जबकि दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने वापसी करते हुए सीरीज बराबर कर दी. अब 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा मुकाबला सीरीज का विजेता तय करेगा.
तीसरे वनडे के लिए भारत की अपडेटेड टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव और हर्ष दुबे.
ये भी पढ़ें: 'सोबर्स में वह सब कुछ था, जैसा हम बनने का सपना देखते थे'; सुनील गावस्कर ने दी श्रद्धांजलि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए