विश्व कप में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का प्रायोजक होगा अमूल

नयी दिल्ली : प्रमुख दुग्ध उत्पादक अमूल इंग्लैंड में इस महीने के आखिर में होने वाले आईसीसी विश्व कप में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का मुख्य प्रायोजक होगा. गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ अफगानिस्तान को सालाना 200 करोड़ रुपये के उत्पाद निर्यात करता है. कंपनी के प्रबंध निदेशक आर एस सोढी ने कहा, अमूल आगामी विश्व […]
नयी दिल्ली : प्रमुख दुग्ध उत्पादक अमूल इंग्लैंड में इस महीने के आखिर में होने वाले आईसीसी विश्व कप में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का मुख्य प्रायोजक होगा.
गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ अफगानिस्तान को सालाना 200 करोड़ रुपये के उत्पाद निर्यात करता है. कंपनी के प्रबंध निदेशक आर एस सोढी ने कहा, अमूल आगामी विश्व कप में अफगानिस्तान टीम का मुख्य प्रायोजक होगा. हमारा मानना है कि अफगानिस्तान तेजी से विश्व क्रिकेट में उभर रहा है.
अमूल तीसरी बार विश्व कप में किसी टीम का प्रायोजक बना है. इससे पहले न्यूजीलैंड और नीदरलैंड की टीमों को वह प्रायोजित कर चुका है. सोढी ने करार की वित्तीय जानकारी देने से इनकार कर दिया. करार के तहत टीम की जर्सी और अभ्यास किट पर अमूल का लोगो होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




