ePaper

‘किंग'' कोहली और ‘कूल'' धौनी भारत को दिला सकते हैं फिर से विश्व कप : श्रीकांत

Updated at : 22 Apr 2019 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
‘किंग'' कोहली और ‘कूल'' धौनी भारत को दिला सकते हैं फिर से विश्व कप : श्रीकांत

न्यूयार्क : भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और चयन समिति के प्रमुख रहे कृष्णामाचारी श्रीकांत ने कहा कि मौजूदा कप्तान विराट कोहली कभी जिम्मेदारी से भागता नहीं जो अच्छे कप्तान के लक्षण हैं और वह महेंद्र सिंह धौनी के साथ मिलकर भारत को विश्व कप दिला सकते हैं. भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम […]

विज्ञापन

न्यूयार्क : भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और चयन समिति के प्रमुख रहे कृष्णामाचारी श्रीकांत ने कहा कि मौजूदा कप्तान विराट कोहली कभी जिम्मेदारी से भागता नहीं जो अच्छे कप्तान के लक्षण हैं और वह महेंद्र सिंह धौनी के साथ मिलकर भारत को विश्व कप दिला सकते हैं.

भारत की 1983 विश्व कप विजेता टीम के अहम सदस्य रहे श्रीकांत 2011 में चयन समिति के भी प्रमुख थे जब भारत ने 28 साल बाद विश्व कप जीता. उनका मानना है कि कोहली की आक्रामकता और महेंद्र सिंह धौनी का शांतचित्त रवैया भारत को फिर विश्व कप दिला सकता है.

उन्होंने कहा , हमारे पास विराट कोहली के रूप में शानदार कप्तान है जो मोर्चे से अगुवाई करता है. उसके बारे में अच्छी बात यह है कि वह जिम्मेदारी लेता है. किंग कोहली और कूल धौनी मिलकर भारत को फिर विश्व कप दिला सकते हैं. श्रीकांत ने विश्व कप के लिये भारत की 15 सदस्यीय टीम पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह टीम खिताब जीतने का माद्दा रखती है.

उन्होंने कहा , यह जुनून, शांतचित्त रवैया और दबाव को झेलने की ताकत सब कुछ रखती है. भारतीय टीम को खुद पर भरोसा रखकर बिना किसी दबाव के खेलना चाहिये. उन्होंने कहा , जब आत्मविश्वास की बात करते हैं तो कपिल देव याद आते हैं, जुनून के लिये सचिन तेंदुलकर , आक्रामकता के लिये विराट कोहली और दृढता के लिये एम एस धौनी. श्रीकांत यहां यूनिसेफ के साथ आईसीसी के क्रिकेट फोर गुड कार्यक्रम ‘वन डे फोर चिल्ड्रन’ के लिये मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola