क्या रोहित शर्मा की फॉर्म चिंता का विषय? संन्यास की अटकलों के बीच भारतीय कोच ने दिया जवाब

Updated:
विज्ञापन
रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)

रोहित शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)

रोहित शर्मा की मौजूदा फॉर्म को लेकर उठ रहे सवालों पर गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि अनुभवी बल्लेबाज जल्द ही इंग्लैंड की स्विंग गेंदबाजी का तोड़ निकाल लेंगे. मोर्कल ने रोहित की मौजूदगी को बल्लेबाजी क्रम के लिए महत्वपूर्ण बताया.

विज्ञापन

भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा की मौजूदा फॉर्म को लेकर उठ रहे सवालों को खारिज करते हुए कहा है कि अनुभवी बल्लेबाज जल्द ही इंग्लैंड की स्विंग गेंदबाजी का तोड़ निकाल लेंगे. उन्होंने कहा कि रोहित की मौजूदगी भारतीय बल्लेबाजी क्रम को स्थिरता और संतुलन प्रदान करती है.

पहले दो वनडे में नहीं चला है बल्ला

इंग्लैंड के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के पहले दो मुकाबलों में रोहित शर्मा बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं. उन्होंने पहले मैच में 11 और दूसरे मुकाबले में 26 रन बनाए. इसके बाद उनकी फॉर्म और भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

'नई गेंद के साथ बल्लेबाजी आसान नहीं'

लॉर्ड्स में होने वाले निर्णायक तीसरे वनडे से पहले मोर्कल ने कहा कि इंग्लैंड की परिस्थितियों में नई गेंद का सामना करना किसी भी बल्लेबाज के लिए चुनौतीपूर्ण होता है. उन्होंने कहा, “पूरी सीरीज में गेंद काफी स्विंग हुई है. ऐसे में पारी की शुरुआत करना आसान नहीं है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि रोहित इसका समाधान निकाल लेंगे.

अनुभव से करेंगे वापसी

मोर्कल ने रोहित के अनुभव को उनकी सबसे बड़ी ताकत बताया. उन्होंने कहा, “वह पहले भी ऐसी परिस्थितियों का सामना कर चुके हैं. रोहित एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और बल्लेबाजी क्रम में धैर्य व संतुलन लेकर आते हैं. उनके खेलने के तरीके को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं है.”

निर्णायक मुकाबले में रोहित से बड़ी पारी की उम्मीद

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है. ऐसे में लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा मुकाबला निर्णायक होगा. टीम इंडिया को उम्मीद होगी कि रोहित शर्मा अहम मैच में अपनी लय हासिल कर बड़ी पारी खेलें और टीम को सीरीज जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: वाशिंगटन सुंदर इंग्लैंड सीरीज से बाहर, तीसरे वनडे के लिए हर्ष दुबे की एंट्री


विज्ञापन
उज्जवल सिन्हा

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola