ePaper

सौरव गांगुली की वापसी, इस टीम ने बनाया अपना सलाहकार

Updated at : 14 Mar 2019 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
सौरव गांगुली की वापसी, इस टीम ने बनाया अपना सलाहकार

नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी चरण के लिये दिल्ली कैपिटल्स का सलाहकार नियुक्त किया गया. इस नयी भूमिका में गांगुली टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ काम करेंगे. गांगुली ने अपने इस जुड़ाव के बारे में कहा, मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी चरण के लिये दिल्ली कैपिटल्स का सलाहकार नियुक्त किया गया. इस नयी भूमिका में गांगुली टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग के साथ काम करेंगे.

गांगुली ने अपने इस जुड़ाव के बारे में कहा, मैं दिल्ली कैपिटल्स के साथ उसके बोर्ड में आकर काफी खुश हूं. उन्होंने कहा, मैं जिंदल ग्रुप और जेएसडब्ल्यू ग्रुप को वर्षों से जानता हूं, मैं उनके साथ दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं. मैं खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के साथ काम करने को बेताब हूं.

इसे भी पढ़ें…

भारत को हराने के बाद बोले ख्वाजा- वर्ल्ड कप अभी दूर, अभी इस बड़ी जीत का आनंद लेने का वक्त

दिल्ली की टीम अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीत सकी है. दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन पार्थ जिंदल ने कहा, सौरव विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं. भारतीय क्रिकेट में काफी कुछ सौरव की वजह से ही हुआ है. यह सम्मान की बात है कि सौरव ने दिल्ली को अपनी आईपीएल टीम के लिये चुना है.

इसे भी पढ़ें…

आईपीएल खेलने को लेकर विराट कोहली ने अपने साथियों से कही ये बात

हमारी टीम को उनके अनुभव, मार्गदर्शन और सलाह का काफी फायदा मिलेगा। सौरव मेरे लिये परिवार की तरह हैं. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स अपने सत्र की शुरुआत 24 मार्च से वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी.

इसे भी पढ़ें…

#INDvsAUS : ख्वाजा का शतक, ऑस्ट्रेलिया ने 10 साल बाद भारत में जीती शृंखला

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola