BCCI मामला : क्रिकेट एसोसिएशन को धन देने के विवाद में मध्यस्थ की भूमिका निभायेंगे पीएस नरसिम्हा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Mar 2019 3:07 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने आज बीसीसीआई में क्रिकेट प्रशासन से संबंधित विवाद सुलझाने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता पीएस नरसिम्हा को मध्यस्थ नियुक्त किया. न्याय-मित्र की भूमिका निभा रहे नरसिम्हा ने न्यायालय को बताया कि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) डी के जैन ने बीसीसीआई के लोकपाल का पदभार ग्रहण कर लिया है. कोर्ट ने नरसिम्हा से […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
सुप्रीम कोर्ट ने आज बीसीसीआई में क्रिकेट प्रशासन से संबंधित विवाद सुलझाने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता पीएस नरसिम्हा को मध्यस्थ नियुक्त किया. न्याय-मित्र की भूमिका निभा रहे नरसिम्हा ने न्यायालय को बताया कि न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) डी के जैन ने बीसीसीआई के लोकपाल का पदभार ग्रहण कर लिया है.

कोर्ट ने नरसिम्हा से कहा कि वह बीसीसीआई प्रशासकों की समिति द्वारा विभिन्न क्रिकेट एसोसिएशन को धन देने के मुद्दे पर उठे विवाद को देखें. न्यायालय ने देश की सभी अदालतों को बीसीसीआई और राज्य क्रिकेट एसोसिएशनों से संबंधित किसी भी मामले पर विचार करने से रोका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola