IPL के तुरंत बाद वर्ल्ड कप 2019, खुद को कैसे तैयार रखेंगे खिलाड़ी, भुवनेश्वर ने बताया उपाय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2019 5:17 PM
रांची : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए रांची पहुंचे टीम इंडिया के सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने वर्ल्ड कप और आईपीएल को लेकर बड़ा बयान दिया है. आईपीएल के तुरंत बाद वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा वैसे में खिलाड़ी अपने को कैसे तैयार करेंगे. इस सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत की […]
रांची : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए रांची पहुंचे टीम इंडिया के सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने वर्ल्ड कप और आईपीएल को लेकर बड़ा बयान दिया है.
आईपीएल के तुरंत बाद वर्ल्ड कप शुरू हो जाएगा वैसे में खिलाड़ी अपने को कैसे तैयार करेंगे. इस सवाल पर उन्होंने कहा कि भारत की विश्व कप टीम में जगह बनाने वाले गेंदबाज को अधिक काम का बोझ न हो इसको लेकर प्रबंधन करना होगा. इसके तहत आईपीएल के दूसरे हाफ के दौरान उन मैचों को खिलाड़ी चुन सकते हैं जिनमें वे खेलना चाहते हैं.
भारतीय टीम प्रबंधन ने मांग की है कि 30 मई से शुरू हो रहे विश्व कप को देखते हुए जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार की तेज गेंदबाजी तिकड़ी के काम के बोझ का फ्रेंचाइजियां प्रभावी प्रबंधन करें.
आईपीएल के व्यस्त कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर सनराइजर्स हैदराबाद के भुवनेश्वर ने कहा, यह हमारे दिमाग में है. आईपीएल के पहले हाफ के बाद यह लागू किया जा सकता है, छह-सात मैचों के बाद हमें पता चलेगा कि आईपीएल के दूसरे हाफ में हम क्या कर सकते हैं और विश्व कप के लिए फिट रहने के लिए हमें क्या करना है.
इसे भी पढ़ें…
भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए JSCA स्टेडियम छावनी में तब्दील, कल सुबह 10 बजे से इंट्री
भुवनेश्वर ने कहा, हां, यह (विश्व कप) हमारे दिमाग में है, लेकिन हम फिटनेस पर आईपीएल के दूसरे हाफ में गौर करेंगे. कोलकाता नाइट राइडर्स के सीईओ वैंकी मैसूर ने हाल में कहा था कि काम के बोझ के प्रबंधन को लेकर उन्हें बीसीसीआई से कोई निर्देश नहीं मिले हैं. चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने कहा कि व्यावहारिक योजना तैयार करने के लिए बात चल रही है.
भुवनेश्वर ने कहा कि अगर वह थका हुआ महसूस करते हैं तो आराम लेंगे, लेकिन ऐसा फ्रेंचाइजी को विश्वास में लेने के बाद ही करेंगे. उन्होंने कहा, किसी भी चीज की कोई गांरटी नहीं है. अगर मुझे लगता है कि मैं थका हुआ हूं तो फिर आराम ले सकता हूं. बेशक यह फ्रेंचाइजी पर निर्भर करता है.
इसे भी पढ़ें…
रांची में सिर चढ़कर बोल रही है धौनी की दीवानगी, टीम इंडिया ने मैदान पर बहाया पसीना
इस तेज गेंदबाज ने उम्मीद जताई कि प्रत्येक फ्रेंचाइजी भारतीय टीम के हित के बारे में भी सोच रही होगी. भुवनेश्वर ने कहा, मुझे यकीन है कि वे प्रत्येक खिलाड़ी के साथ सहयोग करेंगे, क्योंकि विश्व कप हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण चीज है और बीसीसीआई ने भी शायद इस बारे में उनसे बात की होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










