ePaper

कुलदीप यादव विदेशों में भारत के नंबर एक स्पिनर : शास्‍त्री

Updated at : 05 Feb 2019 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
कुलदीप यादव विदेशों में भारत के नंबर एक स्पिनर : शास्‍त्री

वेलिंगटन : भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में पांच विकेट का हवाला देते हुए कहा कि विदेशी सरजमीं पर अनुभवी रविचंद्रन अश्विन की जगह कुलदीप यादव टीम के मुख्य स्पिनर होंगे. शास्त्री ने यह साफ किया कि कुलदीप ‘पहले’ ही अश्विन और जडेजा से आगे निकल […]

विज्ञापन

वेलिंगटन : भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट में पांच विकेट का हवाला देते हुए कहा कि विदेशी सरजमीं पर अनुभवी रविचंद्रन अश्विन की जगह कुलदीप यादव टीम के मुख्य स्पिनर होंगे.

शास्त्री ने यह साफ किया कि कुलदीप ‘पहले’ ही अश्विन और जडेजा से आगे निकल देश के नंबर एक स्पिनर है. शास्त्री ने कहा, वह पहले ही विदेश में टेस्ट क्रिकेट खेल चुका है और पांच विकेट ले चुका है ऐसे में वह हमारा मुख्य स्पिनर होगा. उन्होंने कहा, हर किसी का समय होता है (अश्विन की खराब फार्म की ओर इशारा करते हुए) लेकिन अब कुलदीप विदेशों में हमारे शीर्ष स्पिनर होंगे.

कुलदीप ने बारिश से प्रभावित इस मैच में पांच विकेट चटकाये और ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाज उनकी गेंदों को समझने में नाकाम रहे. शास्त्री ने कहा, कुलदीप ने जिस तरह सिडनी में गेंदबाजी की उससे मैं काफी प्रभावित हूं. टेस्ट क्रिकेट में भी यह समय कलाई के स्पिनरों का है. उसकी सिडनी की गेंदबाजी से यह साफ है कि वह हमार मुख्य स्पिनर होगा.

इसे भी पढ़ें…

मैं काफी मैच्योर हो गया हूं : शास्त्री

ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शृंखला जीत के नायक रहे चेतेश्वर पुजारा को उससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट में अंतिम 11 में जगह नहीं मिली थी. शास्त्री ने कहा उनकी तकनीक में कोई कमी नहीं थी, लेकिन उन्होंने क्रीज पर खड़े होने के तरीके में बदलाव किया जिसका फायदा मिला.

इसे भी पढ़ें…

रवि शास्त्री ने किया अभद्र भाषा का इस्तेमाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पूर्व भारतीय हरफनमौला ने कहा, उसके साथ तकनीकी समस्या नहीं थी. यह उसके क्रीज पर खड़े होने के तरीके के कारण था. यह बड़ी बात नहीं थी. जब आप इतना क्रिकेट खेलते है तो यह आपके साथ भी हो सकता है. मुझे लगा कि इसे सुधारा जा सकता है. शास्त्री ने कहा, हमें यह तय करना था कि उन्हें पहले टेस्ट (इंग्लैंड के खिलाफ) में खिलाने का जोखिम लेकर अगले सात से आठ मैचों के लिए उन्हें सुधार करने का मौका दे. उन्हें सभी मैचों में खिलाने पर सुधार करने का मौका नहीं मिलता.

इसे भी पढ़ें…

बोले मुख्य कोच रवि शास्त्री- कोई टीम विदेशी सरजमीं पर अच्छा नहीं कर रही फिर भारत पर निशाना क्यों

कप्तान विराट कोहली के प्रशंसक माने जाने वाले शास्त्री ने एक बार फिर उनकी तारीफ की. उन्होंने कोहली की तुलना वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी सर विवियन रिचर्ड्स और पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इमरान खान से की.

भारतीय कोच ने कहा, विराट उन महान खिलाड़ियों में शामिल है जो जवाब देना जानता है. वह हावी होकर खेलना चाहता है और काम को लेकर उसकी तरह प्रतिबद्ध दूसरा कोई खिलाड़ी नहीं है. मुझे लगता है भारत भाग्यशाली है कि उसके पास ऐसा कप्तान है. वह मुझे इस मामले में इमरान खान की याद दिलाता है.

इसे भी पढ़ें…

रवि शास्‍त्री से अफेयर की खबर पर भड़की अभिनेत्री निमरत कौर, दिया ऐसा जवाब…

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola