लॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया ने रचा इतिहास, टेस्ट शतक जड़ने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं
यास्तिका भाटिया शतक लगाने के बाद (फोटो-सोशल मीडिया)
भारतीय महिला क्रिकेट की उभरती सितारा यास्तिका भाटिया ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट शतक ठोक कर इतिहास रच दिया है. ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं. उनकी यह शानदार पारी भारतीय क्रिकेट के लिए एक मील का पत्थर साबित हुई है.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इतिहास रच दिया. इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के तीसरे दिन यास्तिका ने शानदार शतक जड़कर लॉर्ड्स में टेस्ट सेंचुरी बनाने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनने का गौरव हासिल किया. उनकी यह पारी भारतीय महिला क्रिकेट के इतिहास में भी एक खास अध्याय के तौर पर दर्ज हो गई है.
लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड पर दर्ज हुआ नाम
यास्तिका ने इंग्लैंड की तेज गेंदबाज इज़ी वोंग की गेंद पर एक रन लेकर अपने टेस्ट करियर का पहला शतक पूरा किया. शतक पूरा होते ही उन्होंने बल्ला उठाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया. इसके बाद हेलमेट उतारकर चारों ओर मौजूद दर्शकों का अभिवादन किया और भावुक अंदाज में पिच को माथा टेककर इस उपलब्धि का जश्न मनाया.
ड्रेसिंग रूम की बालकनी और डगआउट में मौजूद भारतीय खिलाड़ियों ने खड़े होकर उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि का स्वागत किया. इस शतक के साथ यास्तिका का नाम क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित ऑनर्स बोर्ड पर दर्ज हो गया.
सिर्फ चौथे टेस्ट में रचा इतिहास
भारत के लिए अपना चौथा टेस्ट मैच खेल रहीं यास्तिका ने दूसरी पारी में 145 गेंदों पर शतक पूरा किया. उनकी पारी धैर्य, संयम और शानदार तकनीक का बेहतरीन उदाहरण रही. दबाव भरे मुकाबले में उन्होंने जिम्मेदारी संभालते हुए इंग्लैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया.
41 साल पुराना भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा
यास्तिका भाटिया का यह शतक भारतीय महिला टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में तीसरी या चौथी पारी में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया. उन्होंने संध्या अग्रवाल के 1985 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लखनऊ टेस्ट में बनाए गए 98 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.
महिला टेस्ट की तीसरी/चौथी पारी में भारत के लिए सर्वाधिक स्कोर
| खिलाड़ी | स्कोर | विरोधी टीम | वर्ष |
| यास्तिका भाटिया | 113 | इंग्लैंड | 2026 |
| संध्या अग्रवाल | 98 | न्यूजीलैंड | 1985 |
| संध्या अग्रवाल | 83 | ऑस्ट्रेलिया | 1984 |
| स्नेह राणा | 80* | इंग्लैंड | 2021 |
| गर्गी बनर्जी | 75 | इंग्लैंड | 1986 |
गांगुली के बाद लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय लेफ्ट-हैंडर
यास्तिका की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह पुरुष और महिला क्रिकेट को मिलाकर लॉर्ड्स में शतक जड़ने वाली केवल दूसरी भारतीय बाएं हाथ की बल्लेबाज बनी हैं. उनसे पहले यह कारनामा पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने 1996 में अपने टेस्ट डेब्यू पर 131 रन की पारी खेलकर किया था.
113 रन पर खत्म हुई यादगार पारी
यास्तिका की शानदार पारी 113 रन पर समाप्त हुई. इंग्लैंड की अनुभवी स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह मैडी विल्लियर्स को कैच दे बैठीं. हालांकि जब वह पवेलियन लौटीं तो पूरे मैदान ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया. भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ इंग्लैंड की टीम ने भी उनकी ऐतिहासिक पारी की सराहना की.
ये भी पढ़ें: लॉर्ड्स में क्रांति गौड़ का ऐतिहासिक 'पंजा', 142 साल में ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










