ePaper

#NZvsIND : कोहली आखिरी दो वनडे और टी20 शृंखला नहीं खेलेंगे, इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्‍तान

Updated at : 23 Jan 2019 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
#NZvsIND : कोहली आखिरी दो वनडे और टी20 शृंखला नहीं खेलेंगे, इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्‍तान

नेपियर : भारतीय कप्तान विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैच की शृंखला के दो अंतिम मैचों और इसके बाद होने वाली टी20 शृंखला के लिये विश्राम दिया गया है. उप कप्तान रोहित शर्मा उनकी अनुपस्थिति में टीम की अगुवाई करेंगे. चयन समिति और टीम प्रबंधन ने पिछले दो महीनों में उनके व्यस्त […]

विज्ञापन

नेपियर : भारतीय कप्तान विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैच की शृंखला के दो अंतिम मैचों और इसके बाद होने वाली टी20 शृंखला के लिये विश्राम दिया गया है. उप कप्तान रोहित शर्मा उनकी अनुपस्थिति में टीम की अगुवाई करेंगे.

चयन समिति और टीम प्रबंधन ने पिछले दो महीनों में उनके व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए यह फैसला किया. इस दौरान उन्होंने भारत को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट और द्विपक्षीय वनडे शृंखला में पहली बार जीत दिलायी. बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, छले कुछ महीनों में उनके कार्यभार को देखते हुए टीम प्रबंधन और सीनियर चयन समिति का यह विचार था कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू शृंखला से पहले उन्हें उचित आराम दिया जाना आदर्श होगा.

इसे भी पढ़ें…

#NZvsIND : डूबते सूरज ने डुबोई न्‍यूजीलैंड की लुटिया, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा वाकिया

इसके अनुसार, न्यूजीलैंड शृंखला के लिये टीम में कोहली की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल नहीं किया जायेगा. रोहित शर्मा अंतिम दो वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला में टीम के कप्तान होंगे. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले कोहली को वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टी20 शृंखला के लिये आराम दिया गया था. उन्हें सितंबर में एशिया कप के लिये भी ब्रेक दिया गया था और रोहित ने संयुक्त अरब अमीरात में टीम की अगुवाई करते हुए टीम को खिताब दिलाया था.

इसे भी पढ़ें…

NZvsIND रिकॉर्ड: शमी सबसे कम वनडे में 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने

न्‍यूजीलैंड को हराने के बाद कप्‍तान कोहली ने मोहम्‍मद शमी की तारीफ की, कहा, उनकी फिटनेस सर्वश्रेष्ठ

भारतीय खिलाड़ियों का मई से जुलाई तक होने वाले विश्व कप के लिये कार्यक्रम काफी व्यस्त है. न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा दौरे से पहले भारत 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच वनडे की मेजबानी करेगा और इसके तुरंत बाद आईपीएल आयोजित किया जायेगा. भारत ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती मैच में जीत दर्ज कर भारत के खिलाफ मौजूदा वनडे शृंखला में 1-0 से बढ़त बना ली है.

इसे भी पढ़ें…

NZvsIND : तेज धूप के कारण जब रोकना पड़ा मैच

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola