ePaper

#INDvsNZ : न्‍यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ वनडे शृंखला के लिये टीम की घोषणा की, लाथम की वापसी

Updated at : 17 Jan 2019 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
#INDvsNZ : न्‍यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ वनडे शृंखला के लिये टीम की घोषणा की, लाथम की वापसी

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अगले सप्ताह नेपियर में शुरू हो रही वनडे क्रिकेट शृंखला के लिये टाम लाथम और कोलिन डि ग्रांडहोमे को टीम में शामिल किया है. लाथम और ग्रांडहोमे को श्रीलंका के खिलाफ शृंखला में आराम दिया गया था. उन्हें भारत के खिलाफ पांच मैचों की शृंखला के पहले तीन […]

विज्ञापन

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ अगले सप्ताह नेपियर में शुरू हो रही वनडे क्रिकेट शृंखला के लिये टाम लाथम और कोलिन डि ग्रांडहोमे को टीम में शामिल किया है.

लाथम और ग्रांडहोमे को श्रीलंका के खिलाफ शृंखला में आराम दिया गया था. उन्हें भारत के खिलाफ पांच मैचों की शृंखला के पहले तीन वनडे के लिये टीम में शामिल किया है.

इसे भी पढ़ें…

टीम से निलंबित हार्दिक पांड्‌या के लिए शिखर धवन ने कह दी ये बात…

कप्तान केन विलियमसन और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को भी टीम में जगह दी गई है जबकि फिट होकर मिशेल सेंटनेर भी टीम में लौटे हैं. न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने कहा कि टीम का चयन दो आधार पर किया गया है, पहला विश्व कप के लिये रणनीति तैयार करना और दूसरा दुनिया की दूसरे नंबर की टीम भारत के खिलाफ जीतने का सर्वश्रेष्ठ मौका देना.

इसे भी पढ़ें…

सचिन तेंदुलकर ने धौनी की जमकर तारीफ की, कहा, ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ दिखायी अपनी काबिलियत

उन्होंने कहा , हमारी प्राथमिकता ऐसी टीम तैयार करना है जो भारत के खिलाफ जीत सके और विश्व कप से पहले हम सर्वश्रेष्ठ टीम संयोजन तलाश सकें.

इसे भी पढ़ें…

आप धौनी की अहमियत का आकलन नहीं कर सकते : गावस्कर

न्यूजीलैंड टीम : केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रासवेल, कोलिन डि ग्रांडहोमे, लोकी फग्युर्सन, मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टाम लाथम, कोलिन मुनरो, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनेर, ईश सोढी, टिम साउदी, रोस टेलर.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola