महज 14 रन पर ढेर हो गयी पूरी की पूरी टीम, टी20 में बना अनोखा रिकार्ड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jan 2019 7:23 PM
बैंकाक : चीन की महिला क्रिकेट टीम रविवार को यहां खेले एक मैच में केवल 14 रन पर आउट हो गयी जो कि पुरुष और महिला दोनों वर्गों में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूनतम स्कोर है. थाईलैंड टी20 स्मैश के इस मैच में संयुक्त अरब अमीरात के तीन विकेट पर 203 रन के विशाल स्कोर […]
बैंकाक : चीन की महिला क्रिकेट टीम रविवार को यहां खेले एक मैच में केवल 14 रन पर आउट हो गयी जो कि पुरुष और महिला दोनों वर्गों में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूनतम स्कोर है.
थाईलैंड टी20 स्मैश के इस मैच में संयुक्त अरब अमीरात के तीन विकेट पर 203 रन के विशाल स्कोर के जवाब में चीन की पूरी टीम एक घंटे से भी कम समय में दस ओवर में न्यूनतम स्कोर पर आउट हो गयी.
चीन की तरफ से हान लिली ने सर्वाधिक चार रन बनाये. महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में इससे पहले न्यूनतम स्कोर का रिकार्ड मैक्सिको के नाम पर था जिसने पिछले साल ब्राजील के खिलाफ 18 रन बनाये थे.
यूएई ने 189 रन से जीत दर्ज की जो कि महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में नया रिकार्ड है. इससे पहले 2018 में नामीबिया ने लीसेथो को 179 रन से हराया था. थाईलैंड टी20 स्मैश में मलेशिया, इंडोनेशिया और म्यांमा की टीमें भी भाग ले रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










