टीम से बाहर रहने का असर गेंदबाजी पर पड़ता है: भुवनेश्वर कुमार

Updated at : 14 Jan 2019 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
टीम से बाहर रहने का असर गेंदबाजी पर पड़ता है: भुवनेश्वर कुमार

सिडनी : सिडनी ओडीआई में भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन चिंता का कारण बना, हालांकि काफी समय से वे टीम से बाहर चल रहे थे जिसके कारण उनके लय पर असर पड़ा है. पिछले ओडीआई में भुवनेश्वर ने 66 रन दिये. टेस्ट टीम का हिस्सा रहे भुवनेश्वर को चार मैचों की में अंतिम एकादश में जगह […]

विज्ञापन

सिडनी : सिडनी ओडीआई में भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन चिंता का कारण बना, हालांकि काफी समय से वे टीम से बाहर चल रहे थे जिसके कारण उनके लय पर असर पड़ा है. पिछले ओडीआई में भुवनेश्वर ने 66 रन दिये. टेस्ट टीम का हिस्सा रहे भुवनेश्वर को चार मैचों की में अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली. वह पहले वनडे में लय में नहीं दिखे .

यह पूछने पर कि एक महीने तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेलने का असर हुआ है क्या, उन्होंने कहा ,‘‘ इसका असर मेरी लय पर पड़ा है . मैच लय गेंदबाजी में बिल्कुल अलग होती है . मैं नेट्स पर लय में गेंदबाजी की कोशिश कर रहा था .’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैच हालात से तुलना करने पर यह सौ फीसदी नहीं हो सकती . सिडनी में वह मैच लय नहीं थी लेकिन उतना बुरा भी नहीं था . यह बेहतर हो जायेगी .’ एक महीने से भुवनेश्वर काफी मेहनत कर रहे थे ताकि मैच लय हासिल कर सकें .

वार्नर और स्मिथ की गैरमौजूदगी के बावजूद भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा चुनौतीपूर्ण होगा : भुवनेश्वर

उन्होंने कहा ,‘‘ मैंने लय में रहने के लिए पूरी कोशिश की . नेट्स पर मैं वनडे में गेंदबाजी का अभ्यास नहीं कर रहा था बल्कि टेस्ट के हिसाब से अभ्यास था .’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं सामान्य गेंदबाजी कर रहा था और ओवर बढ़ाता जा रहा था . शुरूआत में चार, फिर छह, फिर आठ और फिर दस ओवर .’ भुवनेश्वर ने कहा कि सीरीज के दौरान सौ फीसदी फिट नहीं था लेकिन फिलहाल चोटमुक्त हैं . उन्होंने कहा ,‘‘ मैं फिट था लेकिन सौ फीसदी नहीं . टेस्ट मैच पांच दिन के होते हैं और मुझे नहीं पता था कि मैं पांच दिन खेल पाऊंगा या नहीं . अच्छी बात यह थी कि हमारे पास गेंदबाज थे जो मेरी जगह ले सकते थे और मुझे सौ फीसदी फिट होने का समय मिला .’

भुवनेश्वर ने यह भी कहा कि अंबाती रायुडू के एक्शन को संदिग्ध करार दिये जाने को लेकर टीम प्रबंधन चिंतित नहीं है . उन्होंने यह भी कहा कि एम एस धौनी को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने की कोई बात नहीं हुई है . उन्होंने कहा ,‘‘ इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं धौनी को कहां बल्लेबाजी करते देखना चाहता हूं . अहम यह है कि टीम प्रबंधन क्या चाहता है . वह एक से दस तक कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं . उनसे जहां भी कहा जाता है, वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं .’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola