ePaper

#INDvsAUS : गावस्‍कर ने ऐतिहासिक जीत पर कोहली सेना की जमकर तारीफ की, आलोचकों को दिया करारा जवाब

Updated at : 07 Jan 2019 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
#INDvsAUS : गावस्‍कर ने ऐतिहासिक जीत पर कोहली सेना की जमकर तारीफ की, आलोचकों को दिया करारा जवाब

नयी दिल्ली : भारत की ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत की पूर्व क्रिकेटरों ने जमकर तारीफ की और अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने उन आलोचकों को भी करारा जवाब दिया जिन्होंने कमजोर ऑस्ट्रेलियाई टीम की बात कहकर इसे कम आंकने की कोशिश की. भारत ने चार मैचों की शृंखला 2-1 से जीती जो […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत की ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत की पूर्व क्रिकेटरों ने जमकर तारीफ की और अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने उन आलोचकों को भी करारा जवाब दिया जिन्होंने कमजोर ऑस्ट्रेलियाई टीम की बात कहकर इसे कम आंकने की कोशिश की.

भारत ने चार मैचों की शृंखला 2-1 से जीती जो उसकी ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट शृंखला में पहली जीत है. ऑस्ट्रेलिया ने चार मैचों की शृंखला में लचर प्रदर्शन किया और अगर मौसम खराब नहीं होता तो भारत का जीत का अंतर इससे बेहतर होता.

इसे भी पढ़ें…

आस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को बताया सर्वश्रेष्ठ

कहा जा रहा है कि गेंद से छेड़छाड़ के कारण प्रतिबंध झेल रहे स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर की अनुपस्थिति के कारण भारत को यह जीत मिली, लेकिन गावस्कर ने इसे मानने से इन्कार कर दिया. गावस्कर ने मैच के बाद सोनी सिक्स पर कार्यक्रम में कहा, ऑस्ट्रेलियाई टीम अगर डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ के बिना खेली तो यह भारत की गलती नहीं है.

इसे भी पढ़ें…

विराट कोहली ने टीम इंडिया को दिलायी ऐतिहासिक जीत, ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज पर कब्जा

ऑस्ट्रेलिया उन पर कम अवधि का प्रतिबंध लगा सकता था, लेकिन निश्चित तौर यह माना गया कि एक साल का प्रतिबंध ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिये अच्छा साबित होगा क्योंकि वे एक उदाहरण पेश करना चाहते थे. उन्होंने कहा, भारत के सामने जो टीम उतारी गयी वह उससे खेला और यह बहुत बड़ी उपलब्धि है.

गावस्कर के अनुसार कोहली की टीम और पूर्व की टीमों में मुख्य अंतर फिटनेस का है. उन्होंने कहा, हम भी जीत के लिये खेले थे, लेकिन फिटनेस के मामले में यह टीम भिन्न स्तर पर है और कप्तान इसमें उदाहरण पेश करता है. हमारे समय में हम निजी तौर पर अपनी फिटनेस पर ध्यान देते थे. इस बीच कई पूर्व क्रिकेटरों और प्रशासकों ने ट्विटर पर भारत को जीत की बधाई दी.

बिशन सिंह बेदी ने कहा, भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की हार से उबरकर इस शानदार जीत के लिये बधाई. ऑस्ट्रेलिया को उसकी सरजमीं पर हराना वास्तव में उल्लेखनीय उपलब्धि है. चेतेश्वर पुजारा और जसप्रीत बुमराह ने निरंतरता दिखायी.

इसे भी पढ़ें…

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने दी टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत पर बधाई

पूरी टीम की प्रतिबद्धता से मिली जीत. वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, ऑस्ट्रेलिया में इस ऐतिहासिक जीत के लिये भारतीय टीम को बधाई. यह संपूर्ण टीम के प्रयासों का नतीजा है. खिलाड़ियों ने मैदान पर जो कुछ किया वह आनंद और संतुष्टि की असीम अनुभूति प्रदान करता है। आओ इस विशेष जीत का जश्न मनाएं.

वीरेंद्र सहवाग ने कहा, भारतीय टीम को इस यादगार जीत के लिये बधाई. प्रत्येक भारतीय क्रिकेट प्रेमी को इस जीत पर बहुत गर्व होगा। टीम के प्रत्येक सदस्य ने विशेष प्रयास से यह परिणाम सुनिश्चित किया. हरभजन सिंह ने कहा, मुझे आप पर गर्व है.

ऑस्ट्रेलिया में शृंखला जीतने पर भारतीय टीम को बधाई. मैन ऑफ द सीरीज चेतेश्वर पुजारा भारतीय बल्लेबाजी की रीढ रहे. यह फार्म बरकरार रखो. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह का जवाब नहीं. सुरेश रैना ने कहा, आखिरी बार आपने कब पहली बार कुछ किया.

इसे भी पढ़ें…

ऐतिहासिक जीत के बाद विराट को अनुष्का ने ग्राउंड पर कुछ यूं दी बधाई

भारत की ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शृंखला में पहली ऐतिहासिक जीत. भारतीय टीम का बेहतरीन प्रयास. यह भले ही बारिश में खत्म हो गया, लेकिन इससे जश्न पर असर नहीं पड़ा. मुझे गर्व है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जानसन ने कहा, भारतीय क्रिकेट टीम को इतिहास रचने पर बधाई.

ऑस्ट्रेलिया में पहली बार जीतना भारत में सभी के लिये गौरवशाली क्षण है. चेतेश्वर पुजारा और पूरे भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को इस शृंखला में रोकना मुश्किल रहा. जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी करते हुए देखना रोमांचक रहा. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा, टीम को 2-1 से समाप्त हुई शृंखला में जीत पर बधाई.

इसे भी पढ़ें…

विराट के नेतृत्व में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों की सीरीज जीतकर रचा इतिहास

सीओए प्रमुख विनोद राय ने कहा, भारतीय टीम के लिये शानदार ऐतिहासिक जीत. इसमें प्रत्येक सदस्य का योगदान रहा. मैं कप्तान, मुख्य कोच और टीम के प्रत्येक सदस्य को इस शानदार प्रदर्शन के लिये बधाई देता हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola