ePaper

#INDvsAUS : वेंगसरकर और आमरे ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के प्रदर्शन की तारीफ की

Updated at : 06 Jan 2019 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
#INDvsAUS : वेंगसरकर और आमरे ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत के प्रदर्शन की तारीफ की

मुंबई : पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर और मध्यक्रम के बल्लेबाज प्रवीण आमरे ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहली बार टेस्ट शृंखला जीतने की दहलीज पर खड़ी भारतीय क्रिकेट टीम की तारीफ की है. भारतीय टीम चार मैचों की शृंखला में 2-1 से आगे है और सिडनी में खेले जा रहे मैच के अंतिम दिन सोमवार को […]

विज्ञापन

मुंबई : पूर्व कप्तान दिलीप वेंगसरकर और मध्यक्रम के बल्लेबाज प्रवीण आमरे ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहली बार टेस्ट शृंखला जीतने की दहलीज पर खड़ी भारतीय क्रिकेट टीम की तारीफ की है.

भारतीय टीम चार मैचों की शृंखला में 2-1 से आगे है और सिडनी में खेले जा रहे मैच के अंतिम दिन सोमवार को भारत के पास इसे 3-1 करने का मौका होगा. दोनों देशों के बीच 1948 में द्विपक्षीय शृंखला शुरू हुई थी जब लाला अमरनाथ के नेतृत्व में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलया दौरे पर डान ब्रैडमैन की टीम का सामना किया था.

यह पहली बार होगा जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शृंखला में जीत दर्ज करेगी. एक क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के लिए पहुंचे वेंगसरकर ने कहा, इस टीम ने शानदार क्रिकेट खेला है और ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया को हराना एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि घरेलू परिस्थितियों में उन्हें हराना काफी कठिन है.

इसे भी पढ़ें…

कोहली के साम्राज्य के अनमोल रत्न हैं पुजारा : चैपल

उन्होंने कहा, विराट कोहली की टीम के लिए यह शानदार उपलब्धि है. दौरा करने वाली टीमों के लिए ऑस्ट्रेलिया में मुश्किल हालात होते हैं लेकिन जिस तरह से भारतीय टीम ने इन परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाया है, वह दूसरों के लिए उदाहरण है. हर टीम का आकलन विदेशों में उसके प्रदर्शन से होता है और भारतीय टीम ने हमें गौरवान्वित किया है.

देश के लिए 116 टेस्ट खेलने वाले वेंगसरकर ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, बुमराह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है. वह संपूर्ण गेंदबाज है. इस मौके पर आमरे ने भी बुमराह के नेतृत्व में भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की तारीफ की.

इसे भी पढ़ें…

#INDvsAUS : पोंटिंग ने हार के कगार पर खड़ी ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की आलोचना की

आमरे ने कहा, शृंखला जीतने के लिए एक टीम की तरह खेलना होता है और अभी वही हो रहा है. हम एक गेंदबाजी और बल्लेबाजी इकाई के तौर पर अच्छा कर रहे हैं. बुमराह और दूसरे तेज गेंदबाजों को सलाम.

उन्होंने कहा, भारत का बल्लेबाजी क्रम पहले से मजबूत था, लेकिन लगातार 20 विकेट लेने पर सवाल उठ रहे थे. पिछली चार शृंखला से ऐसा हो रहा है और यह जरूरी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola