बिन्‍नी ने तोड़ा कुंबले का 21 साल पुराना रिकार्ड

Updated at : 18 Jun 2014 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
बिन्‍नी ने तोड़ा कुंबले का 21 साल पुराना रिकार्ड

नयी‍ दिल्‍ली : भारत-बांग्‍लादेश वनडे सीरीज के दूसरे मैच में सबसे सफल गेंदबाज रहे स्‍ट़ुअर्ट बिन्‍नी ने भारत के पूर्व कप्‍तान और गेंदबाज अनिल कुंबले का रिकार्ड तोड़ दिया है. बिन्‍नी अनिल कुंबले का 21 साल पुराना रिकार्ड तोड़कर गेंदबाजी प्रदर्शन के मामले में शीर्ष दस में शामिल हो गये.बांग्‍लादेश में खेले गये दूसरे अंतरराष्‍ट्रीय […]

विज्ञापन

नयी‍ दिल्‍ली : भारत-बांग्‍लादेश वनडे सीरीज के दूसरे मैच में सबसे सफल गेंदबाज रहे स्‍ट़ुअर्ट बिन्‍नी ने भारत के पूर्व कप्‍तान और गेंदबाज अनिल कुंबले का रिकार्ड तोड़ दिया है. बिन्‍नी अनिल कुंबले का 21 साल पुराना रिकार्ड तोड़कर गेंदबाजी प्रदर्शन के मामले में शीर्ष दस में शामिल हो गये.बांग्‍लादेश में खेले गये दूसरे अंतरराष्‍ट्रीय मैच में बिन्‍नी ने अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करते हुए सिर्फ चार रन देकर छह विकेट लिये.

https://www.youtube.com/watch?v=ZxJod1GfZ98

भारत की ओर से सबसे अधिक विकेट लेने वाले सफल गेंदबाज और पूर्व कप्‍तान अनिल कुंबले ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नवंबर 1993 में कोलकाता में 12 रन देकर छह विकेट चटकाये थे. गौरतलब हो कि बिन्‍नी ने मंगलवार को मीरपुर में खेले गये तीन वनडे सीरीज के दूसरे मैच में शानदार प्रदर्शन किया.भारतीय हरफनमौला अनिल कुंबले ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाफ उनके प्रदर्शन (चार रन देकर छह विकेट) में तेज गेंदबाजी के अनुकूल हालात ने मदद की.बिन्‍नी के छह विकेट के बदौलत

undefined

भारत ने बांग्‍लादेश को 47 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली.

* शीर्ष दस गेंदबाजों में होना हैरानी भरा : बिन्नी

स्‍टुअर्ट बिन्नी ने कहा, मेरी ताकत विकेट पर गेंद डालर और स्विंग कराना है. यहां हालात मेरे अनुकूल थे. वैसे दुनिया के शीर्ष दस गेंदबाजों में शुमार होना हैरानी की बात है. उसने कुंबले का 1993 में बनाया रिकार्ड तोडा जब हीरो कप फाइनल में उसने वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 रन देकर छह विकेट लिये थे.

बिन्नी ने कहा कि टीम को बांग्लादेश को सस्ते में आउट करने का यकीन था. उन्होंने कहा, हमने कभी नहीं सोचा था कि हम खेल से बाहर हैं. पारी खत्म होने के बाद हालांकि हम अपनी बल्लेबाजी से दुखी थे. उसने कहा, लेकिन हमने ब्रेक में आपस में बात की और बाद में अच्छी गेंदबाजी की. जिस तरह हमें बल्लेबाजी में मुश्किल आई, वही हालात उनके लिये भी थे. ऐसे में कुछ विकेट जल्दी लेकर दबाव बनाना आसान था और हमने वही किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola