यासिर शाह ने 82 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा, टेस्‍ट में सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट चटकाया

Updated at : 06 Dec 2018 3:44 PM (IST)
विज्ञापन
यासिर शाह ने 82 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा, टेस्‍ट में सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट चटकाया

अबु धाबी : पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह गुरुवार को सबसे तेजी से 200 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये हैं. जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन 82 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा. शाह ने विल समरविले को पगबाधा आउट करके दूसरा विकेट लिया.उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर क्लारी ग्रिमेट का 1936 […]

विज्ञापन

अबु धाबी : पाकिस्तान के लेग स्पिनर यासिर शाह गुरुवार को सबसे तेजी से 200 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये हैं. जिन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट के चौथे दिन 82 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा.

शाह ने विल समरविले को पगबाधा आउट करके दूसरा विकेट लिया.उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर क्लारी ग्रिमेट का 1936 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाया रिकार्ड तोड़ा.

इसे भी पढ़ें…

भारत को दो-दो विश्व कप दिलाने में गौतम गंभीर ने निभायी थी अहम भूमिका, कोटला में कल से खेलेंगे अंतिम मैच

ग्रिमेट ने 36 टेस्ट में यह आंकड़ा छुआ था जबकि शाह 33 टेस्ट में यहां तक पहुंचे. यासिर के 14 विकेट की मदद से पाकिस्तान ने दुबई में शृंखला 1-1 से बराबर की थी. अब उनके तीन टेस्ट में 27 विकेट हैं. यासिर ने 50 विकेट नौ टेस्ट में पूरे किये थे जबकि 17 टेस्ट में 100 विकेट पूरे किये थे.

इसे भी पढ़ें…

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की गैर मौजूदगी पर जब कप्तान विराट कोहली ने कह दी ये बड़ी बात

….जब धौनी के घरेलू मैच नहीं खेलने से गावस्कर हुए नाराज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola