सचिन तेंदुलकर के साथ गोल्‍फ खेलेंगे गावस्कर

Updated at : 18 Jun 2014 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर के साथ गोल्‍फ खेलेंगे गावस्कर

दुबई : महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर ने कभी भी भारत के लिये एक दूसरे के साथ बल्लेबाजी नहीं की है लेकिन अब दोनों के एक साथ गोल्फ खेलने की संभावना है. यह संभावना तब बनी है जब गावस्कर को दुबई स्पोर्ट्स सिटी में द एल्स क्लब की मानद आजीवन सदस्यता प्रदान की […]

विज्ञापन

दुबई : महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर ने कभी भी भारत के लिये एक दूसरे के साथ बल्लेबाजी नहीं की है लेकिन अब दोनों के एक साथ गोल्फ खेलने की संभावना है.

यह संभावना तब बनी है जब गावस्कर को दुबई स्पोर्ट्स सिटी में द एल्स क्लब की मानद आजीवन सदस्यता प्रदान की गयी. तेंदुलकर जब हाल में आइपीएल के दौरान मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ के हिस्से के तौर पर यहां पर थे, तब उन्हें इस क्लब की आजीवन सदस्यता दी गयी थी.

क्रिकेट इतिहास में 10,000 टेस्ट रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी और 1983 में आइसीसी क्रिकेट विश्व कप विजेता गावस्कर को दुबई स्पोर्ट्स सिटी के साझीदार अब्दुलरहमान फलकनाज और दुबई स्पोर्ट्स सिटी के अध्यक्ष खालिद अल जारुनी ने एल्स क्लब में एक निजी समारोह में इस सम्मान से नवाजा गया.

तेंदुलकर के साथ खेलने की संभावना के बारे में गावस्कर ने कहा, हम एक साथ बांग्लादेश के चटगांव में एक बार खेले थे और वह काफी गंभीर था क्योंकि जैसा कि आप उम्मीद करोगे वह गेंद को सचमुच काफी अच्छा हिट करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola