इस युवा क्रिकेटर ने जड़ दिये एक ओवर में 6 छक्के, 115 गेंदों में दोहरा शतक

एडीलेड : ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज ओल्ले डेविस ने अंडर-19 घरेलू राष्ट्रीय एकदिवसीय चैम्पियनशिप में बड़ा कारनामा कर दिखाया है. ओल्ले ने एक ओवर में छह छक्के और रिकार्ड दोहरा शतक लगाया. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक न्यू साउथ वेल्स मेट्रो टीम के कप्तान ओल्ले ने नोर्थन टेरेटॉरी के खिलाफ 115 […]
एडीलेड : ऑस्ट्रेलिया के युवा बल्लेबाज ओल्ले डेविस ने अंडर-19 घरेलू राष्ट्रीय एकदिवसीय चैम्पियनशिप में बड़ा कारनामा कर दिखाया है. ओल्ले ने एक ओवर में छह छक्के और रिकार्ड दोहरा शतक लगाया.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट पर छपी खबर के मुताबिक न्यू साउथ वेल्स मेट्रो टीम के कप्तान ओल्ले ने नोर्थन टेरेटॉरी के खिलाफ 115 गेंद में रिकार्ड 17 छक्के और 14 चौके की मदद से 207 रन की पारी खेली, जिससे टीम ने चार विकेट पर 406 रन बना लिये.
इसे भी पढ़ें…
क्रिकेट छोड़ बेटी जीवा से डांस सीख रहे धौनी !, देखें प्यारा वीडियो
ओल्ले ने पारी के 40वें ओवर में छह छक्के लगाये. उन्होंने शतक से दोहरा शतक पूरा करने के लिये सिर्फ 39 गेंदें खेली. ऑस्ट्रेलिया के घरेलू अंडर-19 क्रिकेट में 2001-02 में जेसन क्रेजा के बाद यह पहला दोहरा शतक है.
इसे भी पढ़ें…
क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के खिलाफ जीता मानहानि का केस, लगा था यह शर्मनाक आरोप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




