आस्ट्रेलिया में सीरीज बचाने के लिए कल ‘करो या मरो’ के मुकाबले में होगी विराटसेना

Updated at : 24 Nov 2018 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया में सीरीज बचाने के लिए कल ‘करो या मरो’ के मुकाबले में होगी विराटसेना

सिडनी : लगातार सात सीरीज जीतने वाले भारत का यह क्रम भले ही टूट गया है लेकिन विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल जाने वाले अंतिम टी-20 मैच में जीत दर्ज कर सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगी.गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया के साथ भारत को तीन टी-20 मैच खेलना है, […]

विज्ञापन


सिडनी :
लगातार सात सीरीज जीतने वाले भारत का यह क्रम भले ही टूट गया है लेकिन विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल जाने वाले अंतिम टी-20 मैच में जीत दर्ज कर सीरीज बराबर करने की कोशिश करेगी.गौरतलब है कि आस्ट्रेलिया के साथ भारत को तीन टी-20 मैच खेलना है, जिसमें से दो खेला जा चुका है. एक में भारत को हार मिली है जबकि दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. अब कल खेला जाने वाला मैच भारत के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति वाला है, क्योंक़ि अगर भारत हारता है, तो वह सीरीज गंवा देगा, इसलिए उसे सीरीज बचाने के लिए यह मैच जीतना ही होगा.

साथ ही एससीजी में जीत से भारतीय टीम को छह दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला की असली परीक्षा से पहले सकारात्मक बने रहने में मदद मिलेगी. भारत का टी20 में शानदार अभियान जुलाई 2017 के बाद से चला आ रहा है. इसके बाद से उसने जो 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले उनमें से 20 में उसे जीत मिली. यही नहीं अगस्त 2017 से भारत लगातार नौ टी20 सीरीज में वह अजेय रहा है. इनमें आस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर 2017 में दो मैचों की ड्रा सीरीज भी शामिल है.

इसके बाद भारत ने लगातार सात सीरीज जीती है. इनमें श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज (तीसरी टीम बांग्लादेश) और इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर 2-1 से जीत प्रमुख हैं. भारत ने पिछली बार 2016 में आस्ट्रेलिया में तीन मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था लेकिन बारिश ने यहां लगातार दूसरी बार टी20 सीरीज जीतने की उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. अब वह रविवार को जीत दर्ज करके इस प्रारूप में अपना अजेय अभियान बरकरार रखने की कोशिश करेगा. इसके लिये भारत को मेलबर्न वाली फार्म बरकरार रखनी होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola