ePaper

कोहली और धौनी की तुलना करते हुए शाहिद अफरीदी ने कह दी ये बात...

Updated at : 24 Nov 2018 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
कोहली और धौनी की तुलना करते हुए शाहिद अफरीदी ने कह दी ये बात...

नयी दिल्ली : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का कहना है कि विराट कोहली ने भले ही बहुत रिकॉर्ड अपने नाम किये हों, लेकिन कप्तान के रूप में वे अभी ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धौनी के आसपास भी नहीं पहुंचे हैं. शाहिद अफरीदी ने यह बात एक टीवी चैनल से बात […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का कहना है कि विराट कोहली ने भले ही बहुत रिकॉर्ड अपने नाम किये हों, लेकिन कप्तान के रूप में वे अभी ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धौनी के आसपास भी नहीं पहुंचे हैं.

शाहिद अफरीदी ने यह बात एक टीवी चैनल से बात करते हुए कही. अफरीदी विराट कोहली के खेल और उनकी कप्तानी पर अपनी राय दे रहे थे. उन्होंने कहा बेशक विराट कोहली बतौर खिलाड़ी एक महान क्रिकेटर हैं, लेकिन बात जब उनकी कप्तानी की आती है, तो इस क्षेत्र में वह अभी सीख रहे हैं. उन्होंने कहा कि कप्तानी में उन्हें महेंद्र सिंह धौनी से बहुत कुछ सीखना है. विराट कोहली मेरे प्रिय खिलाड़ी हैं, लेकिन बतौर कप्तान आज भी महेंद्र सिंह धौनी ही मेरे फेवरेट हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola