ePaper

IPL Fixing : बोले बीबी मिश्रा- सबूतों के आभाव में नहीं कर सका फिक्सिंग मामले की जांच

Updated at : 02 Nov 2018 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
IPL Fixing : बोले बीबी मिश्रा- सबूतों के आभाव में नहीं कर सका फिक्सिंग मामले की जांच

नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2013 में स्पॉट फिक्सिंग मामले की जांच करने वाली न्यायमूर्ति मुकुल मुद्गल समिति के सदस्य पूर्व आईपीएस अधिकारी बीबी मिश्रा ने कहा कि वह खिलाड़ियों और सट्टेबाजों के बीच के कथित सांठगाठ को ‘सबूतों के अभाव’ में जांच पूरा नहीं कर सके. मुद्गल पैनल के सदस्य के रूप […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2013 में स्पॉट फिक्सिंग मामले की जांच करने वाली न्यायमूर्ति मुकुल मुद्गल समिति के सदस्य पूर्व आईपीएस अधिकारी बीबी मिश्रा ने कहा कि वह खिलाड़ियों और सट्टेबाजों के बीच के कथित सांठगाठ को ‘सबूतों के अभाव’ में जांच पूरा नहीं कर सके. मुद्गल पैनल के सदस्य के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मिश्रा शीर्ष भारतीय खिलाड़ी के एक सटोरिये के साथ संपर्क होने की जांच कर रहे थे.

मिश्रा ने शुक्रवार को भुवनेश्वर में कहा, ‘हां, मुझे ऐसे मामले की बारे में जानकारी मिली थी जिसमें शीर्ष भारतीय खिलाड़ी सट्टेबाज से संपर्क में थे. मेरे पास हालांकि ज्यादा सबूत नहीं थे.’ उन्होंने कहा, ‘मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि इस मामले की जांच में समय की बाध्यता नहीं थी. सर्वोच्च न्यायालय का रवैया भी काफी मदद करने वाला था. अगर हम और अधिक समय मांगते तो हमें और समय मिलता. लेकिन जिस सट्टेबाज पर सवाल उठ रहा था वह साक्ष्य का हिस्सा नहीं बनना चाहता था. मेरे पास जांच रोकने के अलावा कोई विकल्प नहीं था.’

मिश्रा ने दावा किया कि जांच के समय वह सट्टेबाज के संपर्क में थे और सट्टेबाज ने सबूत मुहैया कराने का वादा भी किया था. उन्होंने कहा, ‘जब मैंने उससे सबूत मांगा तो वह पीछे हट गया. उसने कहा कि इस मामले में कई खतरनाक लोग जुड़े हुए हैं, जिससे उसकी जान को खतरा है. उसने सबूत मुहैया कराने से मना कर दिया जिसके बाद मुझे जांच बंद करनी पड़ी.’

मिश्रा से पूछा गया कि क्या उन्होंने आरोपी खिलाड़ी से बात की या सट्टेबाज से खुद जाकर मिले तो इस सवाल को वे टाल गये. मिश्रा ने कहा कि इस मामले में उन नौ खिलाड़ियों के होने का अनुमान नहीं लगाया जाना चाहिए जो मुद्गल समिति ने सर्वोच्च न्यायालय को सीलबंद लिफाफे में सौंपा है. उन्होंने कहा कि वह इस मामले की जानकारी बीसीसीआई भ्रष्टाचार रोधी इकाई के प्रमुख अजीत सिंह से साझा करेंगे, जो उनके संपर्क में हैं.

मिश्रा ने कहा, ‘अजीत सिंह भारतीय पुलिस सेवा में मेरे वरिष्ठ अधिकारी रहे हैं. जब यह रिपोर्ट सामने आयी तो उन्होंने मुझ से संपर्क किया था. मैंने उन्हें कहा कि मैं दिल्ली से भुवनेश्वर स्थानांतरित हो रहा हूं, मुझे थोड़ा समय चाहिए. यहां आने के बाद मैंने उन्हें फोन किया तो वह दुबई में थे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola