भारत बनाम बांग्लादेश वनडे श्रृंखला का सीधा प्रसारण संदेह के घेरे में

Updated at : 13 Jun 2014 7:25 AM (IST)
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लादेश वनडे श्रृंखला का सीधा प्रसारण संदेह के घेरे में

नयी दिल्ली : फीफा विश्व कप का सीधा असर भारत और बांग्लादेश के बीच 15 जून से शुरु होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला पर पडने को तैयार है क्योंकि भारतीय प्रसारक इस श्रृंखला के सीधे प्रसारण के अधिकार खरीदने में बहुत कम दिलचस्पी दिखा रहे हैं. ईएसपीएन क्रिकइंफो में छपी रिपोर्ट के अनुसार, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : फीफा विश्व कप का सीधा असर भारत और बांग्लादेश के बीच 15 जून से शुरु होने वाली तीन मैचों की वनडे श्रृंखला पर पडने को तैयार है क्योंकि भारतीय प्रसारक इस श्रृंखला के सीधे प्रसारण के अधिकार खरीदने में बहुत कम दिलचस्पी दिखा रहे हैं.

ईएसपीएन क्रिकइंफो में छपी रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘भारतीय प्रसारकों की दिलचस्पी में कमी का परिणाम यह हो सकता है कि भारत और बांग्लादेश के बीच 15 जून से शुरु हो रही तीन मैचों की वनडे श्रृंखला भारत में टीवी पर उपलब्ध नहीं हो पायेगी. ‘द मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश का गाजी टीवी :जिसके पास बांग्लादेश में क्रिकेट का अधिकार है: ने स्टार स्पोर्ट्स और सोनी सिक्स को संपर्क किया था.’’

स्टार स्पोर्ट्स ने तीन मैचों के लिये 10 लाख डालर से कम :पांच करोड रुपये: की पेशकश की जो मेजबान प्रसारक द्वारा काफी कम बतायी जा रही है. सोनी सिक्स जो फुटबाल विश्व कप का सीधा प्रसारण कर रहा है, वह भी मैचों का प्रसारण करने का इच्छुक नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola