ePaper

धौनी और गंभीर के पार्टी में आने के सवाल पर ये बोले झारखंड BJP अध्‍यक्ष

Updated at : 24 Oct 2018 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
धौनी और गंभीर के पार्टी में आने के सवाल पर ये बोले झारखंड BJP अध्‍यक्ष

रांची : क्या क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी और गौतम गंभीर भाजपा का दामन थामेंगे ? इस बात के कयास लगाये जा रहे थे. इस चर्चा को हवा मंगलवार को भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने दी. उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धौनी और गौतम गंभीर भाजपा में आयेंगे, तो उनका स्वागत है़ सुनने […]

विज्ञापन

रांची : क्या क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी और गौतम गंभीर भाजपा का दामन थामेंगे ? इस बात के कयास लगाये जा रहे थे. इस चर्चा को हवा मंगलवार को भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने दी.

उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धौनी और गौतम गंभीर भाजपा में आयेंगे, तो उनका स्वागत है़ सुनने में आया है कि इनको लाने का विचार बन रहा है. राष्ट्रीय नेतृत्व यह सब देखता है. फिलहाल इस संबंध में राष्ट्रीय नेतृत्व से हमारी कोई बात नहीं हुई है. हमें कोई इशारा नहीं मिला है.

श्री गिलुवा पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. जब उनसे पूछा गया कि वह रांची या धनबाद से चुनाव लड़ सकते है. इस पर उन्होंने कहा कि अभी इस पर कुछ नहीं बोला जा सकता है. प्रदेश चुनाव समिति और केंद्रीय चुनाव समिति ही इस पर निर्णय लेती है. विपक्ष के महागठबंधन के बाबत पूछने पर कहा कि यह 2014 में भी बना था. आनेवाले चुनाव में भाजपा के सामने कोई नहीं टिकने वाला है. हमारी बेजोड़ तैयारी है.
इस बार हम सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करेंगे. चेहरा बदले जाने के सवाल को वह टाल गये. उन्होंने कहा कि यह सब चुनाव के समय देखा जायेगा. बकोरिया कांड को लेकर सीबीआइ जांच पर उन्होंने कहा कि यह सब सरकार का काम है. सरकार विधि सम्मत कार्रवाई करेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola