देवधर ट्रॉफी आज से, नजरें होंगी अश्विन और रहाणे पर

Published at :23 Oct 2018 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
देवधर ट्रॉफी आज से, नजरें होंगी अश्विन और रहाणे पर

नयी दिल्ली : पृथ्वी शॉ मंगलवार से यहां शुरू हो रहे देवधर टॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में आकर्षण का केंद्र होंगे, लेकिन अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के जरिये एकदिवसीय प्रारूप में अपनी उपयोगिता साबित करने की कोशिश करेंगे. अगले साल होनेवाले विश्व कप से पूर्व भारत को अब सिर्फ 17 […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : पृथ्वी शॉ मंगलवार से यहां शुरू हो रहे देवधर टॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में आकर्षण का केंद्र होंगे, लेकिन अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के जरिये एकदिवसीय प्रारूप में अपनी उपयोगिता साबित करने की कोशिश करेंगे.
अगले साल होनेवाले विश्व कप से पूर्व भारत को अब सिर्फ 17 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच और खेलने हैं और ऐसे में टीम के मुख्य खिलाड़ी लगभग तय हैं. घरेलू स्तर पर खेलनेवाले युवा खिलाड़ियों के लिए यह अगले महीने होने वाले न्यूजीलैंड के ए दौरे के लिए दावेदारी पेश करने का मौका होगा.
टेस्ट में अश्विन के स्पिन जोड़ीदार रवींद्र जडेजा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में वापसी करने में सफल रहे हैं, लेकिन इस दिग्गज ऑफ स्पिनर को जुलाई 2017 से भारत के लिए सीमित ओवरों का मैच खेलने का मौका नहीं मिला है.
भारत का स्पिन विभाग फिलहाल मजबूत नजर आ रहा है और ऐसे में अश्विन को 2019 विश्व कप से पूर्व सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपना दावा मजबूत करने के लिए काफी बेहतर प्रदर्शन करना होगा. भारत-ए टीम में अश्विन के कप्तान और तमिलनाडु टीम उनके साथी दिनेश कार्तिक के सामने भी इसी तरह की चुनौती है. कार्तिक को वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज की टीम से बाहर कर दिया गया है.
निधाहास ट्रॉफी के फाइनल में अंतिम गेंद पर छक्के से भारत को जीत दिलाने के बाद से कार्तिक छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं जबकि उनके विकल्प के तौर पर टीम में शामिल रिषभ पंत ने प्रभावित किया है. कार्तिक को ऐसे में अगर अगले महीने से होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे की टीम के लिए दावेदारी पेश करनी है, तो देवधर ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. भारत ए टीम में पृथ्वी और करूण नायर जैसे उम्दा बल्लेबाज मौजूद हैं. टेस्ट उप कप्तान रहाणे ने अपना पिछला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच फरवरी में खेला था.
पृथ्वी शॉ होंगे आकर्षण का केंद्र, कार्तिक भी दावेदारी पेश करेंगे
भारत ए : दिनेश कार्तिक (कप्तान), पृथ्वी शॉ, अनमोलप्रीत, अभिमन्यु ईश्वरन, अंकित बावने, नीतीश राणा, करुण नायर, कृणाल पांड्या, अश्विन, श्रेयस गोपाल, शम्स मुलानी, सिराज, धवल कुलकर्णी व सिद्धार्थ कौल.
भारत बी : श्रेयस अय्यर (कप्तान), मयंक अग्रवाल, ऋतुराज, प्रशांत चोपड़ा, हनुमा विहारी, मनोज तिवारी, अंकुश बैंस, रोहित रायडू, के गौतम, मयंक मार्कंडेय, एस नदीम, दीपक चहर, वरुण आरोन और जयदेव उनादकट.
भारत सी : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अभिनव मुकुंद, शुभमन गिल, रविकुमार समर्थ, सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, विजय शंकर, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल चाहर, पप्पू राय, नवदीप सैनी, रजनीश गुरबानी और उमर नजीर.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola