INDvsWI: क्या भारत के आगे वेस्टइंडीज ने टेक दिये घुटने ? पढ़ें ऐसा क्यों

राजकोट : राजकोट में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज के गेंदबाजी कोच कोरे कोलिमोर ने कहा कि उनकी टीम को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार से बचने के लिए असाधारण प्रदर्शन करना होगा. भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 649 रन बना कर समाप्त घोषित की, […]
राजकोट : राजकोट में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन वेस्टइंडीज के गेंदबाजी कोच कोरे कोलिमोर ने कहा कि उनकी टीम को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में हार से बचने के लिए असाधारण प्रदर्शन करना होगा. भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 649 रन बना कर समाप्त घोषित की, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर छह विकेट पर 94 रन बना कर संकट में थी.
INDvsWI: विराट कोहली ने जड़ा शतक, बोले सचिन- Keep it up…
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज कोलिमोर ने कहा कि आपको अपने प्रति ईमानदार होना चाहिए. भारत ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली है और अभी केवल दूसरा दिन है. हम काफी पीछे हैं और हमें वापसी करने के लिए असाधारण प्रदर्शन करना होगा. आप केवल आत्मसमर्पण करने के लिए टेस्ट मैच नहीं खेलते. कोलिमोर ने कहा कि पहले दिन के निराशाजनक प्रदर्शन तथा कप्तान जैसन होल्डर और मुख्य तेज गेंदबाज केमार रोच की अनुपस्थिति से वे बैकफुट पर चले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




