ePaper

#AsiaCup2018: बोले रोहित शर्मा-जब भी मौका मिलेगा, कप्तानी के लिये तैयार हूं

Updated at : 29 Sep 2018 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
#AsiaCup2018: बोले रोहित शर्मा-जब भी मौका मिलेगा, कप्तानी के लिये तैयार हूं

दुबई : रोहित शर्मा का कार्यवाहक कप्तान के तौर पर रिकार्ड शानदार रहा है और उन्होंने स्पष्ट किया कि जब भी मौका मिलेगा वह ‘फुल टाइम’ कप्तानी के लिये तैयार रहेंगे. रोहित के नेतृत्व में भारत ने कई देशों वाले दो टूर्नामेंट – श्रीलंका में टी-20 त्रिकोणीय टूर्नामेंट और अब एशिया कप 50 ओवर के […]

विज्ञापन

दुबई : रोहित शर्मा का कार्यवाहक कप्तान के तौर पर रिकार्ड शानदार रहा है और उन्होंने स्पष्ट किया कि जब भी मौका मिलेगा वह ‘फुल टाइम’ कप्तानी के लिये तैयार रहेंगे. रोहित के नेतृत्व में भारत ने कई देशों वाले दो टूर्नामेंट – श्रीलंका में टी-20 त्रिकोणीय टूर्नामेंट और अब एशिया कप 50 ओवर के टूर्नामेंट – में जीत हासिल की.

तीन बार की आईपीएल विजेता टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित से जब पूछा गया कि क्या वह भविष्य में लंबे समय की कप्तानी के लिये तैयार हैं तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘निश्चित रूप से, हमने हाल में जीत दर्ज की इसलिये मैं निश्चित तौर पर कप्तानी के लिये तैयार हूं. जब भी मौका मिलेगा मैं तैयार रहूंगा.’ कार्यवाहक कप्तान के लिये काफी चुनौतियां होती हैं और रोहित ने भी इसे स्वीकार किया और साथ ही कहा कि मुख्य उद्देश्य यह होता है कि खिलाड़ी टीम में अपने स्थान के बारे में सोचे बिना ही स्वतंत्रता से खेले.

AsiaCup 2018 : किसी तरह चैंपियन बनी टीम इंडिया

उन्होंने कहा,‘‘जब आपके कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाता है तो यह किसी भी टीम के लिये चुनौतीपूर्ण होता है. निश्चित रूप से वे वापसी करेंगे और कुछ खिलाड़ियों को हटना पड़ेगा. हर टीम ऐसा कर रही है और खिलाड़ी भी इसे समझते हैं. ‘ रोहित ने कहा, ‘‘यह उन पर निर्भर करता है कि जब भी उन्हें मौका मिले, वे इस मौके का पूरा फायदा उठायें. लेकिन हमारे लिए कप्तान के तौर पर मैं और हमारे कोच को सुनिश्चित करना होता है कि वे मैदान में जाकर बिना किसी दबाव के अपना खेल खेलें. ‘

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola