ePaper

फाइनल से पहले बांग्‍लादेश के कप्‍तान मुर्तजा ने अपनी टीम के लिए कही बड़ी बात

Updated at : 27 Sep 2018 3:26 PM (IST)
विज्ञापन
फाइनल से पहले बांग्‍लादेश के कप्‍तान मुर्तजा ने अपनी टीम के लिए कही बड़ी बात

अबुधाबी : बांग्लादेश के कप्तान मशरफी मुर्तजा ने कहा कि अगर उनकी टीम को शुक्रवार को एशिया कप फाइनल में भारत को चुनौती देनी है तो उसे सभी विभागों में सुधार करना होगा. बांग्लादेश ने बुधवार को सुपर चार मैच में पाकिस्तान को 37 रन से हराकर फाइनल में जगह बनायी जहां उसका सामना भारत […]

विज्ञापन

अबुधाबी : बांग्लादेश के कप्तान मशरफी मुर्तजा ने कहा कि अगर उनकी टीम को शुक्रवार को एशिया कप फाइनल में भारत को चुनौती देनी है तो उसे सभी विभागों में सुधार करना होगा.

बांग्लादेश ने बुधवार को सुपर चार मैच में पाकिस्तान को 37 रन से हराकर फाइनल में जगह बनायी जहां उसका सामना भारत से होगा. मुर्तजा ने कहा, हम सभी जानते हैं कि भारत काफी मजबूत और दुनिया में नंबर एक टीम है. हमें अब भी अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में थोड़ा सुधार करने की जरूरत है.

उन्होंने कहा, हमें शाकिब (अल हसन) और तमीम (इकबाल) की कमी खलेगी लेकिन बाकी खिलाड़ियों ने अपना जज्बा दिखाया. अब जबकि एक मैच बचा है तब उम्मीद है कि खिलाड़ी दमदार खेल का प्रदर्शन करेंगे. शाकिब उंगली में चोट के कारण स्वदेश लौट गये हैं जबकि तमीम शुरुआती मैच में चोटिल होने के कारण एशिया कप से बाहर हो गये थे.

मुर्तजा ने पाकिस्तान पर अपनी जीत के बारे में कहा, गेंदबाजों ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभायी विशेषकर तब जबकि हमने बहुत बड़ा स्कोर नहीं बनाया था. हमने अपनी रणनीति में थोड़ा बदलाव किया. अमूमन मैं गेंदबाजी का आगाज करता हूं लेकिन इस मैच में (मेहदी हसन) मिराज ने गेंदबाजी की शुरुआत की. उन्होंने कहा, मुशी (मुशफिकुर रहीम) और (मोहम्मद) मिथुन ने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की.

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने हार की जिम्मेदारी खुद ली. उन्होंने कहा, अच्छा महसूस नहीं कर रहा हूं. हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. मैंने अच्छा खेल नहीं दिखाया. इसलिए मुझे लगता है कि एक टीम और कप्तान के तौर पर मैंने अच्छी तरह से अगुवाई नहीं की. सरफराज ने कहा, हमारा क्षेत्ररक्षण अच्छा नहीं रहा. हमारी बल्लेबाजी बिखर गयी और एक टीम के रूप में हम किसी भी विभाग में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola