ePaper

विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्‍ली की कप्‍तानी करेंगे गौतम गंभीर, ऋषभ पंत भी टीम में शामिल

Updated at : 16 Sep 2018 3:57 PM (IST)
विज्ञापन
विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्‍ली की कप्‍तानी करेंगे गौतम गंभीर, ऋषभ पंत भी टीम में शामिल

नयी दिल्ली : इंग्लैंड में अपने पदार्पण टेस्ट में शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत 19 सितंबर से शुरू हो रही आगामी विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिये पहले तीन मैच खेलेंगे. अनुभवी ईशांत शर्मा को इंग्लैंड सीरीज के बाद आराम दिया गया है जिसमें उन्हें पांचवें टेस्ट के चौथे दिन टखने में चोट लग […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : इंग्लैंड में अपने पदार्पण टेस्ट में शतक जड़ने वाले ऋषभ पंत 19 सितंबर से शुरू हो रही आगामी विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिये पहले तीन मैच खेलेंगे.

अनुभवी ईशांत शर्मा को इंग्लैंड सीरीज के बाद आराम दिया गया है जिसमें उन्हें पांचवें टेस्ट के चौथे दिन टखने में चोट लग गयी थी. पंद्रह सदस्यीय टीम की अगुवाई गौतम गंभीर करेंगे और टीम के उप कप्तान ध्रुव शोरे होंगे.

गंभीर को एक साल के अंतराल बाद कप्तानी सौंपी गयी है। पंत ने पिछले साल रणजी ट्राफी फाइनल में दिल्ली की कप्तानी की थी. पंत के चार अक्तूबर से शुरू हो रही वेस्टइंडीज सीरीज के लिये भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने की उम्मीद है. टीम में नया चेहरा ऑल राउंडर प्रांशु विजयरान होंगे.

टीम इस प्रकार है: गौतम गंभीर (कप्तान), ध्रुव शोरे (उप कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), उन्मुक्त चंद, नितिश राणा, हिम्मत सिंह, मनन शर्मा, पवन नेगी, हितेन दलाल, ललित यादव, नवदीप सैनी, गौरव कुमार, कुलवंत खेजरोलिया, सिमरजीत सिंह, प्रांशु विजयरान.

दिल्ली का कार्यक्रम (मैच कोटला और पालम मैदान पर होंगे)

20 सितंबर को सौराष्ट्र से

21 सितंबर को हैदराबाद से

24 सितंबर को उत्तर प्रदेश से

26 सितंबर को ओड़िशा से

28 सितंबर को केरल से

दो अक्तूबर को आंध्र से

चार अक्तूबर को मध्यप्रदेश से

आठ अक्तूबर को छत्तीसगढ़ से.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola