एशिया कप शुरू होने से पहले श्रीलंका को लगा झटका, चोटिल धनुष्का टीम से बाहर

कोलंबो : श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज धनुष्का गुणतिलक पीठ की चोट के कारण आगामी एशिया कप से बाहर हो गये हैं जो कि उनकी टीम के लिये करारा झटका है. श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि बायें हाथ का यह 27 वर्षीय बल्लेबाज अभ्यास के दौरान चोटिल हो गया है और वह दुबई से वापस स्वदेश […]
कोलंबो : श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज धनुष्का गुणतिलक पीठ की चोट के कारण आगामी एशिया कप से बाहर हो गये हैं जो कि उनकी टीम के लिये करारा झटका है.
श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि बायें हाथ का यह 27 वर्षीय बल्लेबाज अभ्यास के दौरान चोटिल हो गया है और वह दुबई से वापस स्वदेश लौटेंगे. टूर्नामेंट शनिवार से दुबई में शुरू होगा.
धनुष्का की जगह बायें हाथ के बल्लेबाज शेहान जयसूर्या को श्रीलंकाई टीम में लिया गया है. सोमवार को श्रीलंका के टेस्ट कप्तान दिनेश चंदीमल भी उंगली चोटिल होने के कारण इस टूर्नामेंट से हट गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




