T20 WC में सुपर-8 मैच के समय में बदलाव! जानें कितने बजे होगा IND vs SA मुकाबला

भारत बनाम साउथ अफ्रीका
IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 21 फरवरी से सुपर-8 के मुकाबले शुरू हो रहे हैं. इसके साथ सुपर-8 का पहला मैच न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच होगा. सुपर-8 के मुकाबलों के लिए समय में बदलाव देखने को मिलेगा. बता दे कि भारत की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना सुपर-8 का मैच 22 फरवरी को खेलेगी. इसके अलाव अब सुपर-8 में एक भी ट्रिपल हेडर मुकाबला नहीं होगा.
Highlights
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में इंडिया और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) दोनों ही टीमें पहले स्टेज में अपने-अपने ग्रुप में टॉप रही. इसके साथ ही दोनों टीमों ने सभी मैच जीतकर अजेय बढ़त बनाई हुई है. अब सुपर-8 में भारत का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका के साथ होगा. चलिए आपको बताते हैं कि कब और कहां यह मैच खेला जाएगा. इसके साथ ही क्या होगा मैच शुरू होने का समय यह भी जानना जरूरी है.
IND vs SA मैच कहां खेला जाएगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 में भारत को कुल तीन मैच खेलने हैं. इस राउंड में टीम इंडिया की भिड़ंत साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से होगी. जिसमें पहला मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा. यह मैच 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
बता दे कि भारत ने इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले अपना वर्मअप मुकाबला भी साउथ अफ्रीका के साथ खेला था, जिसमें टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी.
कितने बजे से शुरू होंगे सुपर-8 के मुकाबले?
टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 में किसी भी दिन ट्रिपल हेडर मुकाबला नहीं है. इसी के कारण अब मैच देखने के समय में बदलाव हुआ है. सुपर-8 के चरण में तीन दिन डबल हेडर मुकाबले हैं इसके अलावा बाकी दिन एक-एक ही मैच होगा. बता दे कि डबल हेडर मैच वाले दिन पहला मुकाबला दोपहर 3 बजे शुरू होगा, वहीं दूसरा मैच शाम 7 बजे से होगा.
अब बात करते है 22 फरवरी को होने वाले भारत और साउथ अफ्रीका के मुकाबले के समय की. दोनों टीमों के बीच पहला डबल हेडर गेम खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले शाम 6:30 बजे टॉस होगा. इसके अलावा इसी दिन पहला मैच दोपहर तीन बजे श्रीलंका और इंग्लैंड की टीम के बीच होगा.
दोनों टीम का स्क्वाड
भारतीय टीम का स्क्वॉड: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह.
साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को येनसन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, जेसन स्मिथ, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉख्या, क्वेना मफाका.
IND vs SA के बीच सुपर-8 का मैच कब और कितने बजे शुरू होगा?
यह मुकाबला 22 फरवरी को शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. मैच का टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे किया जाएगा.
इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका का यह मुकाबला कहां खेला जाएगा?
दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में भारत को किन-किन टीमों से खेलना है?
सुपर-8 राउंड में टीम इंडिया को कुल तीन मैच खेलने हैं, जिसमें उसका सामना साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज की टीमों से होगा.
22 फरवरी को खेले जाने वाले डबल हेडर में पहला मैच किन टीमों के बीच होगा?
22 फरवरी को पहला मैच दोपहर 3:00 बजे से श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा. इसके बाद शाम 7:00 बजे से भारत और साउथ अफ्रीका का मैच होगा.
इस टूर्नामेंट के लिए भारत और साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान कौन हैं?
भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, जबकि साउथ अफ्रीका टीम की कमान एडन मार्करम संभाल रहे हैं.
ये भी पढ़ें-
अफगानिस्तान क्रिकेट में बडा बदलाव, जोनाथन ट्रॉट ने कोच का पद छोड़ने के बाद कही बड़ी बात
टीम को इस मुकाम तक पहुंचाया, कोच जोनाथन ट्रॉट की विदाई पर भावुक हुए राशिद खान
दिमाग खाली है क्या? T20 WC में BCCI का पक्ष लेने के आरोपों पर भड़के आकाश चोपड़ा
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




