रोहित शर्मा ने पास किया यो यो टेस्ट, आलोचकों पर साधा निशाना

Updated at : 20 Jun 2018 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
रोहित शर्मा ने पास किया यो यो टेस्ट, आलोचकों पर साधा निशाना

नयी दिल्ली : भारतीय एकदिवसीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने टीम में शामिल होने के लिए अनिवार्य यो यो टेस्ट को सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद आलोंचको पर निशाना साधा. ब्रिटेन दौरे के लिए एकदिवसीय टीम के खिलाड़ियों ने 15 जून को यो यो टेस्ट दिया था जिसमें रोहित के शामिल नहीं होने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय एकदिवसीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ने टीम में शामिल होने के लिए अनिवार्य यो यो टेस्ट को सफलता पूर्वक पूरा करने के बाद आलोंचको पर निशाना साधा.

ब्रिटेन दौरे के लिए एकदिवसीय टीम के खिलाड़ियों ने 15 जून को यो यो टेस्ट दिया था जिसमें रोहित के शामिल नहीं होने पर सवाल उठाए गये थे. पिछले सप्ताह हुए यो यो टेस्ट में अंबाती रायडू को छोड़कर सभी खिलाड़ी इसमें सफल रहे थे जिसमें कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी भी शामिल थे.

रोहित ने निजी प्रतिबद्धता के कारण बीसीसीआई से 15 जून को इस टेस्ट में भाग नहीं लेने के लिए अनुमति ली थी. बीसीसीआई के महाप्रबंधक (क्रिकेट परिचालन) सबा करीम ने कहा , रोहित के लिए 15 जून को यो – यो टेस्ट देना अनिवार्य नहीं था क्योंकि उन्होंने पहले से मंजूरी ली थी.

रोहित ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उन्होंने बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में टेस्ट पास कर लिया है. रोहित ने अपनी फिटनेस पर सवाल उठाने वाले मीडिया के एक वर्ग पर निशाना भी साधा. उन्होंने ट्वीट किया , मैं अपना समय कहां और कैसे बिताता हूं इस बारे में किसी को दखल देने का हक नहीं है. जब तक मैं नियमों का पालन करता हूं तब तक मुझे अपने तरीके से समय बिताने का अधिकार है. असल मुद्दों पर चर्चा करिये.

कुछ चैनलों को मैं बताना चाहूंगा कि यो यो टेस्ट में सफल होने के लिए मुझे एक मौका मिला जो आज था. इससे पहले बीसीसीआई ने रोहित के यो – यो टेस्ट में क्वालीफाई नहीं करने की स्थिति में टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को विकल्प के तौर पर तैयार रहने के लिए कहा था.

हाल के दिनों में टेस्ट टीम में शामिल मोहम्मद शमी और एकदिवसीय टीम के लिए चुने गये अंबाती रायडू के अलावा भारत ए के इंग्लैंड दौरे के लिए चुने संजू सैमसन यो-यो टेस्ट में विफल हो गये थे. भारतीय टीम ब्रिटेन दौरे का आगाज 27 जून को आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मैचों की शृंखला से करेगी. शृंखला का दूसरा मैच 29 जून को खेला जाएगा. भारतीय टीम दिल्ली से 23 जून को रवाना होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola