ePaper

न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर रिचर्ड हैडली को आंत का कैंसर, आपरेशन हुआ

Updated at : 13 Jun 2018 10:07 AM (IST)
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के दिग्गज क्रिकेटर रिचर्ड हैडली को आंत का कैंसर, आपरेशन हुआ

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड क्रिकेट के दिग्गज रिचर्ड हैडली का आंत के कैंसर के लिए आपरेशन किया गया लेकिन उनकी पत्नी डियानी के अनुसार उनके पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की संभावना है. डियानी ने बयान में कहा, ‘पिछले महीने रिचर्ड की हर तीन साल में होने वाली कोलोनोस्कोपी की गयी और हमने पाया कि उन्हें […]

विज्ञापन


वेलिंगटन :
न्यूजीलैंड क्रिकेट के दिग्गज रिचर्ड हैडली का आंत के कैंसर के लिए आपरेशन किया गया लेकिन उनकी पत्नी डियानी के अनुसार उनके पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की संभावना है. डियानी ने बयान में कहा, ‘पिछले महीने रिचर्ड की हर तीन साल में होने वाली कोलोनोस्कोपी की गयी और हमने पाया कि उन्हें आंत का कैंसर है.’ उन्होंने कहा, ‘ट्यूमर निकालने के लिए उनका आपरेशन किया गया. उनका आपरेशन अच्छा रहा और आपरेशन के बाद उनमें अच्छा सुधार देखने को मिला है.’

डियानी ने कहा कि 66 वर्षीय हैडली की जल्द ही कीमोथेरेपी की जाएगी और ‘उम्मीद है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हो जायेंगे.’ हैडली को दुनिया के सर्वकालिक महान तेज गेंदबाजों में गिना जाता है. वह टेस्ट क्रिकेट में 400 से अधिक विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज थे. उन्होंने 1990 में संन्यास लिया. अपने करियर में हैडली ने 86 टेस्ट मैचों में 22.29 की औसत से 431 विकेट लिये. इसके अलावा उन्होंने एक बल्लेबाज के रूप में भी अपनी छाप छोड़ी तथा 27.16 की औसत से 3124 रन बनाये जिसमें दो शतक और 15 अर्धशतक शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola