ePaper

पहला टेस्‍ट : श्रीलंका एक और हार के कगार पर खड़ा, वेस्‍टइंडीज ने दिया 415 रन का विशाल लक्ष्‍य

Updated at : 09 Jun 2018 3:25 PM (IST)
विज्ञापन
पहला टेस्‍ट : श्रीलंका एक और हार के कगार पर खड़ा, वेस्‍टइंडीज ने दिया 415 रन का विशाल लक्ष्‍य

पोर्ट आफ स्पेन : वेस्टइंडीज ने शनिवार को यहां पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 131 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 360 रन की कर ली. कप्तान दिनेश चांदीमल (44 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला (31) के बीच पांचवें विकेट के लिये 78 रन […]

विज्ञापन

पोर्ट आफ स्पेन : वेस्टइंडीज ने शनिवार को यहां पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दूसरी पारी में चार विकेट पर 131 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त 360 रन की कर ली.

कप्तान दिनेश चांदीमल (44 रन) और विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला (31) के बीच पांचवें विकेट के लिये 78 रन की भागीदारी को छोड़ दें तो श्रीलंका ने अपने अंतिम छह विकेट 64 रन के अंदर गंवा दिये जिससे टीम चाय के सत्र तक 185 रन पर सिमट गयी.

वेस्टइंडीज ने पहली पारी आठ विकेट पर 414 रन पर घोषित की थी. हालांकि घरेलू टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने फॉलो ऑन करने का फैसला नहीं किया , जिससे वेस्टइंडीज ने कीरन पावेल के नाबाद 64 रन से चार विकेट पर 131 रन बना लिये. शेन डारिच 11 रन बनाकर खेल रहे हैं. अभी दो दिन का खेल बाकी है. श्रीलंका ने सुबह तीन विकेट पर 31 रन से आगे खेलना शुरू किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola