कनाडा में ग्लोबल टी20 खेलेंगे स्मिथ और वार्नर, बॉल टेंपरिंग मामले में झेल रहे हैं 1 साल का बैन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jun 2018 3:13 PM
लास एंजीलिस : एक साल के प्रतिबंध के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर कनाडा में 28 जून से ग्लोबल टी20 खेलेंगे. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ को लीग के पहले सत्र में मारकी खिलाड़ी चुना गया है. स्मिथ को मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट के दौरान गेंद से […]
लास एंजीलिस : एक साल के प्रतिबंध के कारण ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर कनाडा में 28 जून से ग्लोबल टी20 खेलेंगे.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्मिथ को लीग के पहले सत्र में मारकी खिलाड़ी चुना गया है. स्मिथ को मार्च में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़खानी विवाद में 12 महीने का प्रतिबंध झेलना पड़ा था.
वार्नर पर भी 12 महीने का प्रतिबंध लगाया गया है. वार्नर को तीसरे दौर के ड्राफ्ट में चुना गया. स्मिथ को दूसरे दौर में टोरंटो नेशनल्स ने खरीदा जो वेस्टइंडीज के डेरेन सैमी और कीरोन पोलार्ड के साथ खेलेंगे. इस टूर्नामेंट में एडमंटन, मांट्रियल और वेंकूवर के साथ एक कैरेबियाई टीम भी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










