ePaper

पाकिस्‍तान में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट की वापसी, पाक दौरे पर विचार कर रहा है न्यूजीलैंड

Updated at : 03 May 2018 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्‍तान में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट की वापसी, पाक दौरे पर विचार कर रहा है न्यूजीलैंड

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा है कि वे 2003 के बाद पहले पाकिस्तान दौरे पर विचार कर रहे हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान का दौरा करने से साफ इनकार कर दिया. न्यूजीलैंड क्रिकेट एक टी20 मैच खेलने के लिये पाकिस्तान जाने के निमंत्रण पर यथोचित विचार कर रहा है. कराची में 2002 में न्यूजीलैंड […]

विज्ञापन

वेलिंगटन : न्यूजीलैंड क्रिकेट ने कहा है कि वे 2003 के बाद पहले पाकिस्तान दौरे पर विचार कर रहे हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान का दौरा करने से साफ इनकार कर दिया.

न्यूजीलैंड क्रिकेट एक टी20 मैच खेलने के लिये पाकिस्तान जाने के निमंत्रण पर यथोचित विचार कर रहा है. कराची में 2002 में न्यूजीलैंड टीम के होटल पर आत्मघाती हमला हुआ था. एक प्रवक्ता ने रेडियो न्यूजीलैंड से कहा , फिलहाल न्यूजीलैंड क्रिकेट इस अनुरोध पर विचार कर रहा है और सुरक्षा एजेंसियों, सरकार, खिलाड़ियों से सलाह ले रहा है.

इसे भी पढ़ें…

विवादों से घिरी अॅास्ट्रेलियाई टीम के नये कोच बने जस्टिन लैंगर, सम्मान वापस दिलाने का किया वादा

उन्होंने कहा , हम प्रक्रिया पूरी होने पर पीसीबी को जवाब देंगे. पाकिस्तान अक्तूबर नवंबर में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा और मैच संयुक्त अरब अमीरात में खेले जायेंगे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने दोनों टीमों से पाकिस्तान में टी20 मैच खेलने का आग्रह किया है.

लाहौर में 2009 में श्रीलंका टीम की बस पर आतंकवादी हमले के बाद से पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अवरूद्ध है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रवक्ता ने एएफसी से कहा , हमारे लिये अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा प्राथमिकता है. उन्होंने कहा , हम फिलहाल पाकिस्तान में खेलने के बारे में नहीं सोच रहे हैं.

इसे भी पढ़ें…

फैंस का गुस्सा फूटा जब CSK ने किया सचिन पर कुछ ऐसा ट्‌वीट …

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola