ePaper

मुंबई में आईपीएल के दौरान महिला से छेड़छाड़, व्यक्ति गिरफ्तार

Updated at : 15 Apr 2018 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
मुंबई में आईपीएल के दौरान महिला से छेड़छाड़, व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई : वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को आईपीएल मैच के दौरान 24 साल की एक महिला से कथित रूप से छेड़छाड़ करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना शनिवार शाम दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के दौरान हुई. अधिकारी ने कहा […]

विज्ञापन

मुंबई : वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को आईपीएल मैच के दौरान 24 साल की एक महिला से कथित रूप से छेड़छाड़ करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह घटना शनिवार शाम दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के दौरान हुई. अधिकारी ने कहा , पीड़िता ने शिकायत दी कि स्टेडियम में पानी वितरित करने वाले गेंदराज दादुलाल सतनामी ने उन्हें अनुचित तरीके से छुआ.

इसे भी पढ़ें…

IPL 2018 : संजू सैमसन के तूफान में उड़ा आरसीबी, राजस्‍थान की धमाकेदार जीत

स्टेडियम में मौजूद पुलिसकर्मियों ने मदद के लिए पहुंचने के बाद सतनामी को पकड़ लिया. पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपी को यौन उत्पीड़न करने से संबंधित भादंसं की धारा 354 ( ए ) के तहत गिरफ्तार किया गया है. उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola