आईसीसी ने की गलती, पाकिस्तान टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार

वेलिंगटन : क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने स्पष्ट किया है कि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला में मिली जीत के बावजूद आस्ट्रेलिया नहीं बल्कि पाकिस्तान टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर है . क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने इस सप्ताह कहा था कि त्रिकोणीय श्रृंखला में अपराजेय रहने पर टीम नंबर वन रैंकिंग पर आ जायेगी. आस्ट्रेलिया ने […]
वेलिंगटन : क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने स्पष्ट किया है कि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला में मिली जीत के बावजूद आस्ट्रेलिया नहीं बल्कि पाकिस्तान टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर है . क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने इस सप्ताह कहा था कि त्रिकोणीय श्रृंखला में अपराजेय रहने पर टीम नंबर वन रैंकिंग पर आ जायेगी. आस्ट्रेलिया ने आकलैंड में न्यूजीलैंड को 19 रन से हराकर श्रृंखला जीती .
क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कल एक बयान में कहा कि आईसीसी की लिपिकीय त्रुटि के कारण गणना में गलती हुई और पाकिस्तान अभी भी रैंकिंग में शीर्ष पर है. रैकिंग राउंड आफ करने पर आस्ट्रेलिया के 125 . 65 अंक थे और पाकिस्तान के 125 . 84 अंक यानी वह पाकिस्तान से 0 . 19 अंक पीछे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




